फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: मांजी चाय कैसी बनी है? सास का जवाब सुनकर बहू की बोलती हो गई बंद

Wed, 15 Oct 2025 12:01 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 15 Oct 2025 12:01 PM IST
सार

Hindi Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi Saas Bahu Chutkule Saas Damad Viral Jokes Pati Patni New Jokes 2025
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Today Jokes in Hindi: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल भागमभाग जिंदगी में लोगों के पास परिजनों के पास बैठकर बात करने का भी समय नहीं है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...


बहू- मांजी चाय कैसी बनी है?
सास- कभी-कभी खुद से ऐसी चाय बन जाती है,
जिसे पीकर एहसास होता है कि अगर शाहजहां पी लेता
तो हाथ ही कटवा देता....

बहू- मांजी मैंने सोचा है कि मैं धनतेरस पर गोल्ड के चार आइटम खरीदूंगी
सास- गोल्ड बहुत मंहगा है, वैसे क्या-क्या खरीदेगी तू?
बहू- अमूल गोल्ड, प्रिया गोल्ड, मैरी गोल्ड और टाटा टी गोल्ड 
बहू की बात सुनकर सास ने अपना सिर पकड़ लिया.....  
Funny Jokes In Hindi Saas Bahu Chutkule Saas Damad Viral Jokes Pati Patni New Jokes 2025
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति ने पत्नी को वश में करने के लिए एक बाबा से ताबीज लिया 
एक महीने बाद राजू, बाबा के पास आकर बोला-
बाबा पत्नी पर तो कोई असर नहीं हुआ, लेकिन पड़ोसन वश मे आ गई
बाबा- चलो इफेक्ट न सही, साइड इफेक्ट तो हुआ...... 
Funny Jokes In Hindi Saas Bahu Chutkule Saas Damad Viral Jokes Pati Patni New Jokes 2025
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली- पत्नियां कभी पति से पहले भोजन क्यों नहीं करतीं?
जीजा- जैसे वैज्ञानिक जब भी कभी कोई दवा बनाते हैं, तो पहले
चूहों और बंदरों पर परीक्षण करते हैं
उसी तरह पत्नियां भी पति को पहले भोजन कराकर ये परीक्षण करती हैं....


Comedy Jokes: दीवाली के पटाखे को लेकर चिंटू ने पिता से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi Saas Bahu Chutkule Saas Damad Viral Jokes Pati Patni New Jokes 2025
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं
लड़की- मैं तुमसे बड़ी हूं
लड़का- सॉरी, मैं आपसे प्यार करता हूं.....


पप्पू ने अपनी नयी बनी गर्लफ्रेंड को बड़े प्यार से समझाते हुए कहा-
बेबी हमारे प्यार के बारें में किसी को मत बताना
गर्लफ्रेंड- तुम्हारी बहन को तो जरूर बताऊंगी
पप्पू- अरे उसको क्यूं?
गर्लफ्रेंड- वो हमेशा कहती थी कि कोई कुत्ते का पिल्ला ही होगा,
जो तुमसे प्यार करेगा.....

विज्ञापन
Funny Jokes In Hindi Saas Bahu Chutkule Saas Damad Viral Jokes Pati Patni New Jokes 2025
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
चिंटू अपनी मां को डॉक्टर के पास लेकर गया
डॉक्टर- आपकी मां के दो टेस्ट होने हैं
चिंटू जोर-जोर से रोने लगा
डॉक्टर- क्या हुआ तुम क्यों रो रहे हो?
चिंटू- क्योंकि मेरी मां अनपढ़ है, डॉक्टर साहब.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed