जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: पप्पू गप्पू की मजेदार बातचीत कर देगी आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
दादा (गप्पू से) - बेटा अंदर से जरा मेरा दांत लेकर आना।
गप्पू - पर दादू अभी तो रोटी भी नहीं बनी?
दादा - अबे रोटी को मार गोली सामने वाली पड़ोसन को
स्माइल देनी है।
इंसान के कर्म नेक होने चाहिए
कि मरने के बाद यमराज कहे...
भाई तुम भैंस पर बैठो, मैं पैदल चलता हूं।
दो चूहें पेड़ पर बैठे थे,
नीचे से एक हाथी गुजरा। एक चूहा हाथी पर गिर गया।
तभी दूसरा चूहा बोला, "दबा कर रख उसको, मैं भी आता हूं।"
संता अपने रिश्ते के लिए तस्वीर खिंचवा रहा था,
तभी बगल में थोड़ा पीछे खड़ा गधा भी तस्वीर में आ गया,
तब संता ने ये लिख कर तस्वीर भेजी, "मैं दाहिनी तरफ खड़ा हूं।"