फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: मजाक-मजाक में पप्पू ने गप्पू की गर्लफ्रेंड को बोला आई लव यू, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप

Tue, 23 Sep 2025 11:50 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 23 Sep 2025 11:50 AM IST
सार

Chutkule In Hindi: आज के समय में हर किसी के जीवन में तनाव और परेशानियां होती हैं। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है, इसलिए हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं।

विज्ञापन
Funny jokes in hindi majedar chutkule pati patni new jokes 2025 comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Viral Jokes In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



पप्पू (सुरेश से)- यार एक गड़बड़ हो गई
सुरेश- क्या हुआ?
पप्पू- मजाक-मजाक में मैंने गप्पू की गर्लफ्रेंड को 'आई लव यू' बोल दिया
सुरेश- फिर
पप्पू- अब मुझे समझ नहीं आ रहा कि, किसको ब्लॉक करू....

Funny jokes in hindi majedar chutkule pati patni new jokes 2025 comedy jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
टिंकू- यार मेरी बीवी बहुत गुस्सा करती है
रिंकू- मेरी भी पहले करती थी, अब नहीं करती
टिंकू- तुमने क्या इलाज किया
रिंकू- एक दिन गुस्से में थी, मैंने कह दिया कि
बुढ़ापे में गुस्सा आ ही जाता है,
बस वो दिन है और आज का दिन है,
तेज आवाज तक में बात तक नहीं करती.....

शादी में गए पप्पू ने 7-8 गुलाबजामुन लिए और सबको
थोड़ा-थोड़ा खाकर प्लेट में रख लिया 
पास में खड़ा सुरेश ये सब देखकर बोला- 'मीठा है या नहीं'
ये चेक कर रहे हो क्या?
पप्पू- नहीं-नहीं, अब ये साले लुढककर रायता, अचार, चटनी में नहीं घुसेंगे.... 
Funny jokes in hindi majedar chutkule pati patni new jokes 2025 comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
दामाद- आपकी बेटी में कोई बात ढंग की नहीं है
सास- हां दामाद जी मालूम है, तभी तो उसे कोई ढंग का 
लड़का नहीं मिला.....


Jokes In Hindi: लड़की- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती, लड़के ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny jokes in hindi majedar chutkule pati patni new jokes 2025 comedy jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस- चालान काटना पड़ेगा बताइए नाम बताइए अपना
पप्पू- याज्ञ्यल्कवल्क्यदास रामानुक्नस्मीजणचार्य ययुत्सु
पुलिस (नाम सुनकर)- अब की बार छोड़ रहा हूं,
फिर कभी सिग्नल मत तोड़ना.....

गोलू पुलिस स्टेशन जा कर बोला-
मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है 
इंस्पेक्टर- कौन दे रहा है?
गोलू- बिजली वाले कह कह रहे हैं, बिल नहीं भरा तो काट देंगे......
विज्ञापन
Funny jokes in hindi majedar chutkule pati patni new jokes 2025 comedy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- शादी से पहले तो तुम कहते थे कि
शादी के बाद मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करूंगा
अब क्या हुआ?
पति- सच बताऊं?
पत्नी- हां बताओ
पति- मुझे नहीं लगता था कि हमारी शादी हो ही जाएगी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed