जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: पति-पत्नी के मजेदार जोक्स कर देंगे आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
एक भिखारी की लॉटरी लगी तो उसने मंदिर बनवाया।
दूसरा भिखारी - तूने मंदिर क्यों बनवाया?
पहला भिखारी - इसके सामने अब मैं अकेले ही भीख मागूंगा।
दूसरा भिखारी - सॉलिड इंवेस्टमेंट लाइफ लॉन्ग टेंशन फ्री एंड टैक्स फ्री।
होम साइंस पढ़ाने वाली एक मैडम बहुत दुबली-पतली थी।
उनकी पोस्टिंग एक गांव में हो गई।
एक दिन वो क्लास में बच्चों से प्रश्न पूछ रही थी - बताओ बच्चों,
धरती घूमती हुई क्यों नजर आती है?
एक लड़के ने बताया - मैडम जी कुछ खा लिया करो।
बिना खाए स्कूल आओगी तो धरती ऐसे ही घूमती नजर आएगी।
लड़की आधी रात को गुड नाइट मम्मी
मम्मी - गुड नाइट
लड़की (गुस्से में) - गुड नाइट पापा
पापा - गुड नाइट
लड़की परेशान होकर - अरे गुड नाइट कहां है?
मच्छर काट रहे हैं, अंग्रेजों की औलादों।
पति - मुन्ना कब से रो रहा है।
इसे लोरी सुना कर सुला क्यों नहीं देती?
पत्नी - लोरी सुनाती हूं तो पड़ोसी कहते हैं कि भाभी जी इससे
अच्छा तो मुन्ने को ही रोने दो।