हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों प्रसन्न रहता है। जिस तरह से हम स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से खाना खाते हैं उसी तरह हमें हंसना भी चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव नहीं होता है और मन शांत रहता है। आप फेक हंसी भी हंस सकते हैं। इसके अलावा जोक्स भी आपको हंसाने में मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Funny Jokes: लड़की ने लड़के से कहा- मुझे प्यार करते हो तो ताजमहल बनवाओ, जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे?
लड़का- शाहजहां जैसा,
लड़की- तो ताजमहल बनवाओ,
लड़का- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतज़ार कर रहा
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?
भगवान बोले- करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली- और करोड़ों रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले- रत्ती बराबर लालच से
महिला बोली- एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
मास्टर-पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
पप्पू-मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर-बता ताजमहल किसने बनाया
पप्पू-मिस्त्री ने
मास्टर-अबे गधे मतलब किसने बनवाया
पप्पू-ठेकेदार ने बनवाया होगा।
मेरा नेपाली नौकर कल मेरे पास आया और बोला शाबजी-सीरीया का बाशाह मर गया...!!
मैं बड़ा खुश हुआ चलो ISIS ka खात्मा हुआ
मैंने टीवी चैनल देखा किसी न्यूज़ में ऐसी कोई खबर नहीं था
एक घंटे बाद मैं अपने बगीचे में गया और
वहा मुझे पता चला कि वो कह रहा था कि चिडिया का बच्चा मर गया!