जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: संता और बंता की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स
चिंटू-पिंटू से...
ये बात समझ में नहीं आती कि शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है।
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो,
सामने गड्ढा हो, बिजली का ट्रांसफार्मर हो या कैसा भी वास्तु दोष हो,
दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है।
ट्रेन में पप्पू और गप्पू
पप्पू व्हाट्सअप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है..
गप्पू- वो कैसे..
पप्पू- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था।
संता- मैंने एक चीज बनाई है जिससे तू दीवार के आर पार देख सकते हैं।
बंता- वाह, ऐसी क्या चीज बनाई है?
संता- छेद।
बंता- आज तक हंसने में लगा है....
टीचर- यह सदाचार क्या होता है...?
मिंटू - जैसे आम का अचार होता है,
वैसे ही सादा आचार होता है...!
टीचर- बेहोश होकर गिर पड़ी।