आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के अधिक दवाब की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती चली जा रही है। लेकिन सेहत के लिए जितना जरूरी अच्छा खाना होता है उतना ही जरुरी होता है खुल कर हंसना। इसलिए कोशिश करें हर रोज आप कम से कम 5 मिनट तो जरूर खुलकर हंसें। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से आपको अच्छी नींद भी मिलती है। सोशल मीडिया पर हर रोज नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं, जिन्हें पढ़ने के आपको हंसी आ जाएगी। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही मजेदार जोक्स जो हंसने में आपकी मदद करेंगे...
Funny Jokes: इसलिए गर्लफ्रेंड से शादी नहीं कर सकता लड़का, वजह जानकर लोटपोट हो जाएंगे आप
पति- मुझे अपनी बीवी से तलाक
चाहिए वह बर्तन फेंक कर मारती है,
जज- अभी भी मार रही है या पहले से
पति- 5 साल पहले से
जज- तो इतने साल बाद तलाक क्यों?
पति- क्योंकि अब उसका निशाना
पक्का हो गया है...
आधार कार्ड का ऑफिस बंद था
कार्ड बनवाने के लिए लम्बी लाइन लगी हुई थी,
एक आदमी बार बार लाइन में आगे जाने की कोशिश कर रहा था,
लोग बार उसे पीछे पकड़ कर खीच देते थे,
उसने 4-5 बार कोशिश की,
फिर हारकर वह बोला, लगे रहो लाइन में सालो,
आज ऑफिस ही नहीं खोलूंगा।
संता बंता के घर गया...
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी,
फोटो देखकर संता बोला-
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी है,
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया,
और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी...