Funny Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसीलिए आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Jokes: पति- पगला गई हो क्या, सुबह सुबह मेकअप कर रही हो? पत्नी का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आंख खुल गई।
पति- पगला गई हो क्या? सुबह सुबह मेकअप...
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
Jokes: टीटू- यार तू कल इतना दुखी क्यों था? मंटू की बात सुनकर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
एक पागल आदमी अपनी बीवी से कहता है....
कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।
मगर एक बुद्धिमान आदमी कहता है कि
तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद सुंदर लगता है।
Jokes: रूपेश - पापा मुझे एक लड़की पसंद है, पापा ने कही ऐसी बात जानकर नहीं रुकेगी हंसी
मेंढक पप्पू से- तुम्हारे पास दिमाग नाम की कोई चीज़ है क्या ?
पप्पू- है।
मेंढक- नहीं है।
पप्पू- अरे भाई, बोला ना है।
मेंढक- नहीं है, नहीं है, नहीं है … और यह बोलते हुए मेंढक कुए मे छलांग लगा देता है।
पप्पू- हे भगवान्, इसमें आत्महत्या करने वाली तो कोई बात नहीं थी