Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
Funny Jokes: पत्नी से पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
Funny Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तनाव से दूर रहते हैं और हमेशा स्वस्थ रहते हैं।
पति- प्यास लगी है पानी लेके आओ।
पत्नी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं।
पति- वाह वाह, मुंह में पानी आ गया।
पत्नी- आ गया ना मुंह में पानी बस इसी से काम चला लो।
प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- लेकिन यह तो 13वीं मंजिल है।
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है।
Jokes In Hindi: मेरे पति मुझसे प्रेम नहीं करते, महिला ने पडिंत जी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
पत्नी- अरे देखा नहीं भूकंप से चारपाई से मैं नीचे गिर गई थी।
पति- क्यों झूठ बोल रही हो...
तू गिरी है इसी वजह से तो भूकंप आया है
पति की ये बात सुनकर पत्नी किया कुछ ऐसा कि फिर तो जलजला ही आ गया।
Hindi Jokes: काका को रात में 12 बजे आया एक लड़की का फोन, पढ़िए धमाकेदार फनी जोक्स
टीचर स्टूडेंट से- ये बताओ कि नदी में नींबू का पेड़ लगा है तो उसे कैसे तोड़ोगे?
स्टूडेंट- चिड़िया बनकर।
टीचर- तुम्हें चिड़िया कौन बनाएगा?
स्टूडेंट- जो नदी में नींबू का पेड़ लगाएगा।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)