जिंदगी की आपाधापी में आजकल कई लोग मानसिक तनाव की समस्या से जूझ रहे हैं। वहीं हंसने से इस तरह के मानसिक तनाव से बचा जा सकता है। खास बात ये है कि इस दवा के लिए आपको कोई कीमत भी नहीं चुकानी होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु का भी कहना है कि हंसने से आपका शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने के एक ही नहीं बल्कि कई फायदे होते हैं। इसके जरिए मानसिक तनाव और बेचैनी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। इसलिए हमें दिन में कम से कम एक बार समय निकालकर जरूर हंसना चाहिए। ऐसे में आज हम आपके लिए मजेदार चुटकुले लाए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: जब बॉयफ्रेंड ने कही ऐसी बात, जवाब सुनकर गर्लफ्रेंड हो गई बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे।
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है।
पत्नी- क्या गलतफहमी?
पति- यही, ''कि मैं सो रहा था''...
तब से वाकई में पति की नींद गायब है।
पिंटू- गोलू जी आप क्या करते हैं?
गोलू- मैं तो पायलट हूं।
पिंटू- अच्छा गोलू जी, कौन-सी एयरलाइंस में पायलट हैं आप?
गोलू- अरे मैं घर की शादियों में ड्रोन उड़ाता हूं।
इसे सुनकर पिंटू आज भी हंस रहा है...
सोनू दर्जी का काम करता था,
वो दुकान जाने के लिए बस में चढ़ा,
तभी उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला...
"तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा",
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई!
चिंटू- यार कल मेरी बीवी कुंए में गिर गई।
बंटू- ओह तो अब क्या हाल हैं, ज्यादा चोट तो नहीं लगी?
चिंटू- पता नहीं यार, कल से कुएं से आवाज नहीं आ रही है।