Funny Jokes: बाॅयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के लिए बनाया सूजी का हलवा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
Funny Jokes: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए।
गर्लफ्रेंड- सूजी के हलवे में चीनी कम है।
बाॅयफ्रेंड- लेकिन ये तो उपमा बनाया था मैंने...!
गर्लफ्रेंड- अच्छा, फिर नमक ज्यादा है उपमा में...!
बाॅयफ्रेंड बेहोश...!
संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया...!
कैशियर- आपके सारे नोट नकली हैं...
संजू - तुम्हें क्या फर्क पड़ता है जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना...!
Funny Jokes: पत्नी- बाबा मेरे और मेरे पति के बीच प्रेम कम हो गया है, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
पति बादाम खा रहा था...
बीवी बोली- मुझे भी टेस्ट कराओ...!
पति ने एक बादाम बीवी को दे दिया
बीवी- बस एक...?
पति- हां, बाकी सबका भी ऐसा ही टेस्ट है...!
Desi Chutkule: मां- चुप होकर सो जा वर्ना गब्बर आ जाएगा, बच्चे का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
पप्पू सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था, जिसमें एक जगह लिखा था- 'पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'!
यह पढ़कर पति का सिर चकरा गया...
फिर उसने दोबारा पढ़ा तो समझ आया, लिखा था - 'पन्नी छोड़ो, झोला पकड़ो'...!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)