Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।
Funny Jokes: गप्पू से पप्पू- मैं तो दुविधा में फंस गया हूं, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
Funny Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।
पप्पू- मैं तो दुविधा में फंस गया हूं...
गप्पू- वो कैसे?
गप्पू- यार बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता और मेकअप के बिना बीवी बर्दाश्त नहीं होती।
पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।
Funny Jokes: सास के सिर में दर्द होने पर दामाद ने कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर खूब हंसेंगे आप
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...?
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...!
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
Desi Chutkule: डॉक्टर- कहां दर्द है? पप्पू का जवाब पढ़कर ठहाके लगाकर खूब हंसेगे आप
पप्पू- भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है
गप्पू- अरे जाता हूं, लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं
पप्पू- क्यों भाई? कौन से स्कूल जाता है?
गप्पू- कन्या पाठशाला
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)