फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: देवर- भाभी, आप हमेशा मुस्कुराती क्यों रहती हो? जवाब पढ़कर लगाएंगे जोरदार ठहाके

Mon, 13 Apr 2026 06:54 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Mon, 13 Apr 2026 06:54 PM IST
सार

Funny Jokes: चुटकुलों की दुनिया में हर तरह की स्थितियों और हर तरह के हास्य के लिए जोक्स मौजूद हैं। देखा जाए तो चुटकुले किसी न किसी स्थितियों पर बने व्यंग्य होते हैं। चुटकुले सुनकर हमारा मन खुश होता है जिससे आसपास सकारात्मक माहौल का संचार होता है। 

विज्ञापन
Funny Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi today jokes in hindi
भाभी देवर जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Funny Jokes: अगर हम हंसते हैं, तो मन की उदासी दूर रहती है और आप दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!
 

Funny Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi today jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

देवर- भाभी, आप हमेशा मुस्कुराती क्यों रहती हो?
भाभी- क्योंकि मुझे पता है कि तुम्हारे भैया घर के काम नहीं करेंगे। 
 

Funny Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi today jokes in hindi
Funny jokes - फोटो : freepik

गर्लफ्रेंड- जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है।
बॉयफ्रेंड ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा- अब सही हुआ? 
गर्लफ्रेंड - हां, अब बिल्कुल सही हो गया।
पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में भुनभुनाते हुए - लानत है मेरी MBBS की डिग्री पर।

New Jokes: दोस्तो की महफिल में बैठकर सुना दें पप्पू-गप्पू के ये मजेदार चुटकुले, हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi today jokes in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
चिंटू- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं। 

Chutkule In Hindi: जब लड़की ने रखा लड़के के लिए व्रत, फिर जो हुआ पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप

विज्ञापन
Funny Jokes Devar Bhabhi Jokes in Hindi today jokes in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी... 
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे। 
पति- तो? 
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो? 
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। बीवी बेहोश।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed