Funny Jokes: अगर हम हंसते हैं, तो मन की उदासी दूर रहती है और आप दिनभर तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Funny Jokes: देवर- भाभी, आप हमेशा मुस्कुराती क्यों रहती हो? जवाब पढ़कर लगाएंगे जोरदार ठहाके
Funny Jokes: चुटकुलों की दुनिया में हर तरह की स्थितियों और हर तरह के हास्य के लिए जोक्स मौजूद हैं। देखा जाए तो चुटकुले किसी न किसी स्थितियों पर बने व्यंग्य होते हैं। चुटकुले सुनकर हमारा मन खुश होता है जिससे आसपास सकारात्मक माहौल का संचार होता है।
देवर- भाभी, आप हमेशा मुस्कुराती क्यों रहती हो?
भाभी- क्योंकि मुझे पता है कि तुम्हारे भैया घर के काम नहीं करेंगे।
गर्लफ्रेंड- जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है।
बॉयफ्रेंड ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा- अब सही हुआ?
गर्लफ्रेंड - हां, अब बिल्कुल सही हो गया।
पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में भुनभुनाते हुए - लानत है मेरी MBBS की डिग्री पर।
New Jokes: दोस्तो की महफिल में बैठकर सुना दें पप्पू-गप्पू के ये मजेदार चुटकुले, हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
चिंटू- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
Chutkule In Hindi: जब लड़की ने रखा लड़के के लिए व्रत, फिर जो हुआ पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप
बीवी- सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी...
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति- तो?
बीवी- तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति- क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो। बीवी बेहोश।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)