Funny Jokes: हंसना किसी दवा से कम नहीं है। हंसने से आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं और मन प्रसन्न रहता है। इसलिए हर किसी को मानसिक तनाव से बचने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। आप नीचे दिए जोक्स को पढ़कर ठहाके लगा सकते हैं।
पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!
2 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
देवर- भाभी आप लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो?
भाभी (इतराते हुए)- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है।
देवर- हद है! जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है...!
3 of 5
Funny jokes
- फोटो : freepik
चिंटू किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया।
लड़की के मां-बाप बोले- हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।
चिंटू बोला– “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।"
Desi Chutkule: रिंकू ने पिंकी को बताया शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में अंतर, पढ़िए मजेदार जोक्स
4 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
पप्पू- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।
Hindi Jokes: गर्लफ्रेंड- इतना लेट क्यों हो गए, मैं कबसे वेट कर रही हूं? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर बोलती हुई बंद
5 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : freepik
एक भिखारी को लॉटरी लगी तो उसने मंदिर बनवाया।
दूसरा भिखारी- तूने मंदिर क्यों बनवाया?
पहला भिखारी- इसके सामने अब मैं अकेले ही भीख मागूंगा।
दूसरा भिखारी- सॉलिड इंवेस्टमेंट लाइफ लॉन्ग टेंशन फ्री एंड टैक्स फ्री
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)