Funny Jokes: हंसने से हम अपने सभी दुख दर्द भूल जाते हैं और प्रसन्न रहते हैं। खुश रहना शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। इससे हम मानसिक तनाव और उससे होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
Funny Jokes: जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? कैदी का जवाब सुन उड़े होश
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी... बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं।
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है।
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा।
संता- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
बंता- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
संता- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो।
घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?
Comedy Jokes: साली- साली और पत्नी में क्या अंतर होता है? जीजा ने दिया झन्नाटेदार जवाब
आज के मजेदार जोक्स: पप्पू- मम्मी एडमिशन फॉर्म में आईडेंटिफिकेशन मार्क क्या लिखूं? मां ने दिया गजब का जवाब
मिंटू अपनी स्कूल की लड़की को बोला- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो...
लड़की- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं।
मिंटू- पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो चुकी है।