फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: जीजा- तुम्हारा बॉयफ्रेंड तो बड़ा झूठा है, साली का जवाब पढ़कर खिल उठेगा आपका चेहरा

Sat, 22 Mar 2025 08:15 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 22 Mar 2025 08:15 PM IST
सार

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव हर किसी की परेशानी बन गया है। ऐसे में अपने मन को तरोताजा करने के लिए रोजाना थोड़ा हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए आइए कुछ मजेदार चुटकुले पढ़ते हैं।

विज्ञापन
Funny Jokes and majedaar chutkule in hindi
जीजा साली के मजेदार चुटकुले - फोटो : Amar Ujala
Funny Jokes: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव एक आम बात हो गई है। ऐसे में अपने मन को शांत और हल्का करने के लिए हर किसी को रोज थोड़ा हंसना चाहिए। मगर काम की व्यस्तता और सामाजिक जिम्मेदारियों के चलते खुद के लिए समय निकालना मुश्किल हो गया है। तनाव की वजह से लोग अक्सर परेशान रहते हैं, जिससे उनकी रोज की जिंदगी प्रभावित होती है। बड़े-बड़े विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि रोज कुछ देर हंसने से मन में खुशी बनी रहती है और चेहरा खिल उठता है। हंसने के लिए आप हास्य फिल्में देख सकते हैं, दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं या फिर मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं। चुटकुले और जोक्स तनाव को दूर कर हंसी लाने का बेहतरीन तरीका हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ शानदार चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपके दिन को हंसी से भर देंगे। तो चलिए, शुरू करते हैं हंसी का यह मज़दार सिलसिला...


जीजा अपनी साली के घर गया और देखा कि साली मोबाइल में कुछ टाइप कर रही है।
जीजा ने मज़ाक में पूछा, "क्या कर रही हो साली जी, किससे चैटिंग कर रही हो?"
साली ने तपाक से जवाब दिया, "अरे जीजाजी, अपने बॉयफ्रेंड से बात कर रही हूँ। वो कह रहा है कि मैं दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हूँ!"
जीजा ने हंसते हुए कहा, "अरे वाह, साली जी, तुम्हारा बॉयफ्रेंड तो बड़ा झूठा है!"
साली गुस्से में बोली, "क्या मतलब? मैं खूबसूरत नहीं हूँ?"
जीजा ने तुरंत पलटकर कहा, "अरे नहीं, तुम तो बहुत खूबसूरत हो, लेकिन वो झूठा है क्योंकि उसने ये नहीं कहा कि तुम्हारी दीदी उससे भी ज्यादा खूबसूरत है!"
 
Funny Jokes and majedaar chutkule in hindi
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
जीजा - जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? 
साली- इधर-उधर कहां लिखते हो सच्चा प्यार है तो पॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो सीधी बात, नो बकवास।
तभी आ गई दीदी और जीजा की हुई धुनाई
 
Funny Jokes and majedaar chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
जाजी- लड़कियां कभी खुद प्यार का इजहार नहीं करती हैं...?
साली- क्यों...?
संता- ताकि ब्रेकअप करते समय वो ये कह सकें कि तुम ही मेरे पीछे पड़े थे, मैं नहीं...!
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes and majedaar chutkule in hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
 
विज्ञापन
Funny Jokes and majedaar chutkule in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
साली- जीजू आपने सोचा है कि लोफर और ऑफर में क्या अंतर है?
जीजा- देखो साली साहिबा, अगर आप मुझे प्यार करने को बोलोगे तो वह ऑफर कहलाएगा
और मैं कहूं तो आप मुझे लोफर कहोगी।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed