फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: टीचर- बिजली कहां से आती है? चिंटू का जवाब पढ़कर लगाएंगे खूब ठहाके

Sat, 03 May 2025 10:25 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 03 May 2025 10:25 AM IST
सार

Hindi Jokes: चिंता और मानसिक तनाव आपकी खुशी को खत्म कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए जीवन में संतुलन बनाकर रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप खुश रहें। 

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है। हंसी-मजाक करने से इंसान का मन खुश रहता है। इसके साथ ही लोगों के मन में सकारात्मक सोच आती है, अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से हमें कई सारे फायदे मिलते हैं। इसलिए हम रोज आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



टीचर (चिंटू से)- बिजली कहां से आती है?
पप्पू- मामाजी के यहां से।
टीचर- वो कैसे?
पप्पू- जब भी बिजली जाती है, पापा कहते हैं
सालों ने फिर बिजली काट दी......


लड़का- आई लव यू डियर.
लड़की- तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का- अरे यार...तुमने तो पहले से ही गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए
भाड़ में जाओ, मैं नहीं दे रहा कोई सैंडल-वैंडल....

Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गोलू ने शादी के लिये अपने बॉस की लड़की का हाथ मांगा
बॉस नाराज होते हुए बोला- नालायक अपनी औकात देखी है,
जितनी तुझे सैलेरी मिलती है, उतने पैसो में तो मेरी बेटी का टॉयलेट पेपर भी नहीं आयेगा
गोलू- अच्छा, अगर आपकी लड़की इतनी बार टॉयलेट जाती है,
तो फिर शादी की बात अब रहने ही दो.....
Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चिंटू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी हर बार होते होते टूट जाती
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी,
लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो.......
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : Amar ujala
कोयल और कौवा आपस में बातचीत कर रहे थे
कोयल- भाई, तुमने अब तक शादी क्यों नहीं की?
कौवा- बहन, बिना शादी के ही जिंदगी में इतनी कांव-कांव है,
शादी कर लूंगा तो पता नहीं क्या होगा?
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi
गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मार दिया
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?
पत्नी- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी....


प्रेमिका- डार्लिंग हम कहां जा रहे हैं?
प्रेमी- बेबी, लॉन्ग ड्राइव पर...
प्रेमिका- अरे, पहले क्यों नहीं बताया?
प्रेमी- डार्लिंग, मुझे भी अभी-अभी पता  चला, जब ब्रेक फेल हो गए...
 

Comedy Jokes: पप्पू- सुना है शादियां आसमान में ही तय हो जाती हैं, गप्पू का जवाब पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed