फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Chutkule: टीचर- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है? चिंटू का जवाब पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sun, 11 May 2025 11:15 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 11 May 2025 11:15 AM IST
सार

Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Girlfriend Boyfriend Latest Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Jokes In Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप नियमित रूप से हर दिन सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आ हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.. 




टीचर (चिंटू से)- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?
चिंटू- भावना
टीचर-  कैसे?
चिंटू- क्योंकि सब इसमें बह जाते हैं
टीचर बेहोश....


उर्दू के टीचर ने छात्र से सवाल पूछा-
'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है....

Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Girlfriend Boyfriend Latest Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिंटू ने 100 नंबर पर फोन करके बोला-
मुझे फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है
इंस्पेक्टर- कौन दे रहा है?
पिंटू- बिजली वाले... बार-बार कह रहे है
बिल नहीं भरा तो काट देंगे.....
Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Girlfriend Boyfriend Latest Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
चिंटू- मैं अपनी बीवी से परेशान हो चुका हूं डॉक्टर साहब
डॉक्टर- क्यों, ऐसा क्या हो गया?
चिंटू- वो सारा दिन यूट्यूब पर पकवानों की रेसिपी ही देखती रहती है
डॉक्टर- हां तो इसमें दिक्कत की क्या बात है?
चिंटू- शाम को बनाती तो दाल-चावल ही है.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Girlfriend Boyfriend Latest Jokes
सास बहू जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सास ने बहू से कहा
सास- बहू किचन से जरा छोटी वाला गिलास ले लाना
बहू- मुझे यहां पर कहीं भी गिलास दिखाई नहीं दे रहा है मांजी
सास- चूल्हा दिखाई दिखाई दे रहा है
बहू- हां
सास- एक काम कर चूल्हा जला, अब उसके ऊपर अपना मोबइल रख दे
तब दिखेगा गिलास...
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Teacher Student Jokes in Hindi Girlfriend Boyfriend Latest Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
गप्पू (पप्पू से)- आज मैंने अपनी पत्नी को वॉचमैन के साथ
पिक्चर देखने जाने का प्लान बनाते हुए सुना
पप्पू- तो फिर तुम उनके पीछे नहीं गए? 
गप्पू- नहीं यार, दरअसल वह पिक्चर मेरी देखी हुई थी...
 

Viral Jokes: संडे को क्लिनिक खोलकर बैठने को लेकर डॉक्टर ने राजू से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed