फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: सास ने दामाद को खिलाया पालक का साग, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Mon, 11 Aug 2025 05:58 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 11 Aug 2025 05:58 PM IST
सार

Jokes In Hindi: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Saas Damad Chutkule In Hindi Saas Bahu Viral Jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Chutkule: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 



एक आदमी अपने ससुराल गया
उसकी सास ने उसे सात दिन तक पालक का साग खिलाया
और फिर आठवें दिन पूछा- दामाद जी आज क्या खाओगे?
दामाद- आप बस खेत दिखा दो, मैं खुद चर आऊंगा...

Funny Hindi Jokes Saas Damad Chutkule In Hindi Saas Bahu Viral Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
मां ने घबराकर बेटे को फोन लगाया और कहा- बेटा जल्दी से घर आजा
बहू को पैरालिसिस का अटैक आया है
बहू का मुंह टेढ़ा, आंखे ऊपर और गर्दन घूमी हुई है
बेटा बोला रहने दे मां, तू घबरा मत वो सेल्फी ले रही है...

एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी
जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी तो वह बोला,
थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती है
फिर क्या था मण्डप में दे चप्पल, दे चप्पल......
Funny Hindi Jokes Saas Damad Chutkule In Hindi Saas Bahu Viral Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
दामाद अपने ससुराल में गुरुजी का प्रवचन सुनने गया
गुरुजी बोले- जो स्वर्ग जाना चाहता है, वह अपना हाथ ऊपर करो
उसकी सास और बीवी ने हाथ उठाया, मगर दामाद ने नहीं उठाया
गुरुजी ने दामाद से पूछा - क्या तुम स्वर्ग नहीं जाना चाहते?
दामाद- बस ये दोनों चली जाएं तो मेरे लिए यहीं स्वर्ग बन जाएगा.....


Jokes in Hindi: पंडित जी ने महिला को बताया घर में शांति का ऐसा उपाय, पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Saas Damad Chutkule In Hindi Saas Bahu Viral Jokes
चोर-पुलिस जोक्स - फोटो : freepik
पुलिस- कल तुम्हें फांसी होगी, बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
चोर- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
पुलिस- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है
चोर- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा....

पुलिस (चोर से)- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए?
चोर- सर चोरी तो मैंने पहली बार में ही की थी
बाकी दो बार तो मैं ड्रेस बदलने के लिए गया था.....
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Saas Damad Chutkule In Hindi Saas Bahu Viral Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पहला दोस्त- क्या खा रहा है?
दूसरा दोस्त- गोलगप्पे खा रहा हूं
पहला दोस्त- अरे वाह अकेले-अकेले दावत उड़ाई जा रही है
दूसरा दोस्त- अब 10 रुपये के गोलगप्पे से पूरे मोहल्ले में भंडारा कराऊं क्या?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed