फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: शादी में होने वाली रस्मों के बीच पंडित ने चिंटू से कही ऐसी बात, हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Tue, 10 Jun 2025 05:01 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 10 Jun 2025 05:01 PM IST
सार

Jokes In Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes chutkule in hindi man and pandit jokes jija sali majedar chutkule in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

Viral Jokes In Hindi: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



पप्पू अपनी शादी में
पंडित जी, दुल्हन के बाईं ओर बैठना है या फिर दाईं ओर?
पंडित- अभी तो कहीं भी बैठ जा, बाद में तो यह तेरे सिर पर ही बैठेगी
पंडित जी की बात सुनकर पप्पू बेहोश..... 

Funny Hindi Jokes chutkule in hindi man and pandit jokes jija sali majedar chutkule in hindi
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
लड़का (लड़की से)- मैं उस लड़की से शादी करुंगा, जो मेहनती हो
सादगी से रहती हो, घर को संवारकर रखती हो, आज्ञाकारी हो
लड़की- मेरे घर आ जाना, ये सारे गुण मेरी नौकरानी में हैं....

टीचर- लड़कियां अगर पराया धन होती है, तो लड़के क्या होते है?
गप्पू-  लड़के चोर होते है मैम
टीचर- वो कैसे?
गप्पू- क्योकि चोरों की नजर हमेशा पराये धन पर होती है......
Funny Hindi Jokes chutkule in hindi man and pandit jokes jija sali majedar chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बेटा (पिता से)- मैं अब नहीं पढूंगा
पिता- नालायक पढ़ेगा नहीं तो क्या करेगा?
बेटा-  बस चलाऊंगा, फिर अपनी बस लूंगा, उसके बाद आम के बाग खरीदूंगा
बीवी को पढ़ाऊंगा, फिर उसे कलेक्टर बनाऊंगा
उसके बाद आपके नाम पर अस्पताल खोलूंगा
पिता ने चप्पल निकाली और बोला- तूने आज फिर सूर्यवंशम देखी......


Hindi Chutkule: आदमी- जज साहब मुझे मेरी बीवी से तलाक चाहिए, वजह पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes chutkule in hindi man and pandit jokes jija sali majedar chutkule in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- यार तेरे घर से रोज हंसी की आवाज आती है
इस खुशहाल जिंदगी का क्या राज है?
पिंटू- मेरी बीवी मुझे रोज जूतों से मारती है
लग जाए तो वो हंसती है और ना लगे तो मैं हंसता हूं......
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes chutkule in hindi man and pandit jokes jija sali majedar chutkule in hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
कल रात पीने के बाद तो हद ही हो गई यारों
होटल समझ कर अदालत में चले गए
सामने बैठ जज ने बोला- ऑर्डर.....ऑर्डर 
हमने भी बोल दिया- एक चिकन और दो क्वार्टर......


डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed