फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: चोर- सारे गहने और पैसे निकालो, महिला का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 11 Jun 2025 05:57 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 11 Jun 2025 05:57 PM IST
सार

Comedy Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं।

विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Chor Police Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Jija Sali Comedy Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: हंसने से मन की उदासी दूर रहती है और घर में सकारात्मक माहौल रहता है। अगर आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो पूरा दिन तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक दवा की तरह है, जो इंसान को कई बीमारियों से बचाने में मदद करती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......


आंधी रात को चोर एक घर में घुसा और उस घर के मर्द को रस्सी से बांध दिया
और चाकू दिखाकर महिला से बोला- सारे गहने और पैसे निकालो
महिला बोली- आप को जो चाहिए ले लो, पर पहले उन्हें छोड़ दो
चोर- क्यों 
महिला- वो पड़ोसन के पति हैं, मेरे वाले आते ही होंगे......
Funny Hindi Jokes Chor Police Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Jija Sali Comedy Jokes
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पंडित जी हवन करते समय एक चम्मच घी आग में और एक चम्मच घी अपने डिब्बे में डालते जा रहे थे
यह सब देख पास बैठे अपने एडमिन साहब चिल्लाकर बोले- घृतम् चोरम.......घृतम् चोरम
पंडित जी एडमिन साहब को चुप कराते हुए बोले- ना कर शोरम....ना कर शोरम
आधा तोरम, आधा मोरम......

वोटर- ये जो उंगली पर स्याही लगाई गई है, ये कितने दिन में निकलेगी?
चुनाव अधिकारी- तीन महीने में
वोटर- मेरे बालों पर भी लगा दो प्लीज 
मेरी डाई सिर्फ 20 दिन में ही निकल जाती है.....
Funny Hindi Jokes Chor Police Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Jija Sali Comedy Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़के वाले लड़की देखने गए, पंडित ने कुंडली मिलाई और कहा-
वाह जोड़ी तो बहुत अच्छी बन रही है
लड़का-लड़की के 36 के 36 गुण मिल रहे हैं
लड़के का पिता- मैं यह शादी करने को तैयार नहीं हूं
लड़की का पिता- क्यूं क्या हुआ?
गुण तो सारे मिल गए हैं,  इससे अच्छी जोड़ी और क्या बनेगी?
लड़के के पिता ने तपाक से उत्तर दिया- हमारा बेटा तो लफंगा है,
तो क्या बहू भी ऐसा ही ले आएं.......
 

Jokes In Hindi: लड़के ने पूछा लड़की का नाम, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Chor Police Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Jija Sali Comedy Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू और गप्पू बात करते हुए साथ जा रहे थे
पप्पू- यार कल रात घर देर से पहुंचा, बेल बजाई पर बीवी ने दरवाजा खोला ही नही
पूरी रात सड़क पर गुजारी 
गप्पू- फिर सुबह बीवी की खबर ली की नहीं?
पप्पू- नही यार, सवेरे दारू उतरी तो याद आया, अभी तो मेरी शादी ही नही हुई है
और चाबी जेब मे थी.......
विज्ञापन
Funny Hindi Jokes Chor Police Jokes Girlfriend Boyfriend Chutkule In Hindi Jija Sali Comedy Jokes
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
एक लड़की मेकअप करके ऑफिस आई
सारे ऑफिस के लोग उसे ही देख रहे थे
लड़की- मैं कैसी दिख रही हूं ?
बॉस- क्या बात है आज तो बहुत सुन्दर लग रही हो?
लड़की- ज्यादा मक्खन लगाने की जरुरत नहीं है
बाहर जाके ब्यूटी पार्लर वाले का बिल भर आओ......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed