Funny Chutkule: जिस तरह से हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरत होती है, उसी प्रकार हंसना भी बेहद जरूरी है। हंसी एक दवा की तरह है जो मन और शरीर दोनों को स्वस्थ रखती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक पिता अपनी बेटी के लिए लड़का देखने गया।
उन्होंने लड़के के पिता से पूछा- छोरो काई करे है?
लड़के का पिता- सीए है।
उन्होंने पूछा – छोरा की बहन काई करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है।
उन्होंने फिर पूछा- छोरा की मां काइ करे है?
लड़के का पिता- बा भी सीए है। उन्होंने फिर पूछा- अरे वाह!
सब सीए हैं, मतलब आप भी सीए ही होंगे?
लड़के का पिता- ना ना… मैं तो घाघरा...चोली कटिंग करूं… ये सब लोग सीए हैं।
2 of 7
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : iStock
संता- भाई तुझे जीवन में क्या चाहिए?
बंता- ढेर सारा पैसा।
संता- पैसे को साइड में रख दे, अब बता।
बंता- साइड में रखा हुआ पैसा।
3 of 7
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : iStock
टीचर- मटरू एक स्टोरी सुनाओ विद मॉरल
मटरू- मैंने उसको फोन किया वो सो रही थी.. फिर उसने मुझे फोन किया मैं सो रहा था।
मॉरल- जैसी करनी वैसी भरनी
4 of 7
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : Pixabay
यार चिंटू तेरी तो शादी हो गई एक चीज बता.... 12th बोर्ड में बिना कोचिंग और एक्स्ट्रा क्लास के आसानी से लाने हैं अच्छे नंबर, तो ये Books रहेंगी बेस्ट।
चिंटू- हां पूछो।
पिंटू- साली और घरवाली में क्या होता होता है?
चिंटू-साली और घरवाली में बस इतना अंतर है कि एक जूते छुपाती है और एक जूते मारती है।
5 of 7
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : iStock
संता और बंता की लड़ाई हो रही थी।
संता (गुस्से में)- मैं तेरे कपड़े फाड़ कर तुझे घर के बाहर भेज दूंगा।
बंता (और ज्यादा गुस्से में)- ओ चुप कर, सीरियस लड़ाई में रोमांटिक बातें न किया कर।