फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: मास्टर जी ने खाया चिंटू का लंच, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sat, 20 Sep 2025 04:14 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 20 Sep 2025 04:14 PM IST
सार

Comedy Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।

विज्ञापन
Funny Chutkule In Hindi Jija Sali Hindi Jokes Girl Boy Comedy Jokes Today Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Chutkule: बीते वर्षों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।



मास्टर जी ने चिंटू का लंच खा लिया और बोले-
बेटा घर जाकर मेरा नाम तो नहीं लोगे न?
चिंटू- जी, मैं कह दूंगा कुत्ता खा गया.....

मास्टर- बेटा कोई प्यार वाली शायरी सुनाओ
पप्पू- मोटा मरता मोटी पे, भूखा मरता रोटी पे,
मास्टर जी की है दो बेटी और मै मरता हूं
छोटी पे......

Funny Chutkule In Hindi Jija Sali Hindi Jokes Girl Boy Comedy Jokes Today Funny Jokes
Funny jokes - फोटो : freepik
पति ने पत्नी को वश में करने के लिए एक बाबा से ताबीज लिया 
एक महीने बाद राजू, बाबा के पास आकर बोला-
बाबा पत्नी पर तो कोई असर नहीं हुआ, लेकिन पड़ोसन वश मे आ गई
बाबा- चलो इफेक्ट न सही, साइड इफेक्ट तो हुआ......
Funny Chutkule In Hindi Jija Sali Hindi Jokes Girl Boy Comedy Jokes Today Funny Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी (पति से)- अजी सुनते हो, हमारी शादी करवाने वाले 
पंडित जी का देहांत हो गया
पति- ये तो होना ही था, एक न एक दिन तो उसे उसके 
कर्मों का फल मिलना ही था.....


आज के मजेदार जोक्स: आप शादी के बाद से बदल गए हो, पति का जवाब सुनकर पत्नी की बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Chutkule In Hindi Jija Sali Hindi Jokes Girl Boy Comedy Jokes Today Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- बच्चों बताओ ताजमहल कहां है? 
छात्र- आगरा
टीचर- गलत, उज्जैन में है
टीचर का जवाब सुनकर सभी छात्र भ्रमित हो गए
इस बारें में सभी छात्रों ने अपने माता-पिता को बताया
अगले दिन सभी माता-पिता स्कूल पहुंचे और टीचर से पूछा-
आप गलत क्यों पढ़ा रहे हैं?
टीचर- सबसे पहले आपको पिछले साल की फीस जमा करनी होगी,
फीस जमा होने तक ताजमहल उज्जैन में रहेगा......
विज्ञापन
Funny Chutkule In Hindi Jija Sali Hindi Jokes Girl Boy Comedy Jokes Today Funny Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पिता ने देखा बेटा जींस का बटन टांक रहा था
पिता- बेटा हमने तुम्हारी शादी कराई, बहू घर आ गई,
फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो
बेटा- पापा आप गलत सोच रहे हो, यह जींस उसी की है......


राजू (गोलू से)- यार एक बात समझ नहीं आती
आयोडेक्स और मूव कंपनी वाले बस महिलाओं की ही कमर दिखाते हैं
गोलू- तो 
राजू- पुरुषों की कमर क्या अंबुजा सीमेंट से बनी है क्या?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed