Funny Jokes, Chutkule In Hindi: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....
Jokes: औरत मायके जाने के बाद भी अपने पति को रोज फोन क्यों करती है? सुरेश की बात सुनकर राजू के उड़ गए होश
Viral Jokes: हंसी तनाव को कम कर रक्त संचार को बेहतर बनाती है। हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर बनता है, जो कई तरह की बीमारियों से लड़ने में फायदा पहुंचाता है। इसलिए स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है कि आप हंसते हुए अपने दिन की शुरुआत करें।
पत्नी- तुमने शादी से पहले जो मेरी नींद चुराई थी,
मेरा दिल चुराया था, उसके बारें में क्या ख्याल है
पति- कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है
बाद में बहुत पछताता है.......
पत्नी- एक बात पूछूं आपसे
पति- हां
पत्नी- मोहब्बत अंधी है तो शादी क्या है?
पति- शादी आंख का ऑपरेशन है,
सबकी आंखे खोल देता है.....
बॉयफ्रेंड (गर्लफ्रेंड से)- पता है, असली गर्लफ्रेंड क्या होती है?
गर्लफ्रेंड- क्या होती है?
बॉयफ्रेंड- जो अपनी किडनी बेचकर
अपने बॉयफ्रेंड को iPhone X दिलाए
और बाद में कहे बाबू और कुछ चाहिए?
अभी एक किडनी और बाकी है.....
Funny Chutkule: सुबह-सुबह पत्नी को खुश करने के लिए पति ने किया कुछ ऐसा, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
पप्पू- डॉक्टर साहब ये दवाईयां कैसे लेनी हैं?
डॉक्टर- दिल लगा कर मोहब्बत में धमाल करें,
सिरप को अच्छी तरह हिला कर के इस्तेमाल करें
दिल मेरा टूट गया, उठी जब उसकी डोली,
सुबह, दोपहर, शाम बस एक-एक गोली
पप्पू बेहोश......
सुरेश- डॉक्टर साहब, मैं चश्मा लगाकर पढ़ सकूंगा न?
डॉक्टर- हां-हां बिल्कुल
सुरेश- तो फिर ठीक है, वरना अनपढ़ आदमी की जिंदगी
भी कोई जिंदगी है
सुरेश का जवाब सुनकर डॉक्टर की बोलती बंद हो गई....
बाबा- तुझे क्या चाहिए?
लड़का- खूबसूरत पत्नी
बाबा- अगर तू हिन्दू है तो तुझे सोनाक्षी,
मुस्लिम है तो कटरीना, सिख है तो अनुष्का और
क्रिश्चियन है तो जेनेलिया, बोल तेरा नाम क्या है?
लड़का- मोहम्मद विजय सिंह फर्नान्डिस
बाबा बेहोश....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)