फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: मरीज- ऑपरेशन सही से करिएगा, डॉक्टर ने दिया ऐसा जवाब कि हंसकर हंसकर पकड़ लेंगे पेट

Wed, 24 Dec 2025 03:20 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 24 Dec 2025 03:20 PM IST
सार

Viral Jokes: आगे जो जोक्स और चुटकुले आपका इंतजार कर रहे हैं, वो ऐसे हैं कि पढ़ते ही होंठों पर मुस्कान और दिल में सुकून आ जाएगा। यहां न कोई ज्ञान दिया जाएगा और न ही भारी-भरकम बातें होंगी, बस हल्की-फुल्की मस्ती, देसी तड़का और बेफिक्र हंसी होगी।

विज्ञापन
Funny and latest Jokes Doctor Patient Husband Wife Pati Patni Teacher Student Boyfriend Girlfriend
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

अगर जिंदगी की भागदौड़ में चेहरे से मुस्कान कहीं गुम हो गई है, तो समझ लीजिए अब उसे ढूंढने का सही मौका आ गया है। रोज का काम, जिम्मेदारियां, ट्रैफिक, बॉस की डांट और रिश्तेदारों के सवाल दिमाग को वैसे ही ओवरलोड कर देते हैं। ऐसे में अगर दिल खोलकर हंसी न मिले तो दिन अधूरा सा लगता है। इसलिए अब थोड़ी देर के लिए सारी टेंशन को बाहर रखिए और हंसी के इस सफर पर निकल पड़िए।



आगे जो जोक्स और चुटकुले आपका इंतजार कर रहे हैं, वो ऐसे हैं कि पढ़ते ही होंठों पर मुस्कान और दिल में सुकून आ जाएगा। यहां न कोई ज्ञान दिया जाएगा और न ही भारी-भरकम बातें होंगी, बस हल्की-फुल्की मस्ती, देसी तड़का और बेफिक्र हंसी होगी। तो दिमाग को “नो टेंशन मोड” पर डालिए, चेहरे की मांसपेशियों को तैयार रखिए और ठहाकों की इस मजेदार दुनिया में गोता लगा दीजिए क्योंकि आगे हंसने से खुद को रोक पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।

Funny and latest Jokes Doctor Patient Husband Wife Pati Patni Teacher Student Boyfriend Girlfriend
जोक्स का खजाना - फोटो : freepik

मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
डॉक्टर- क्यों?
दरअसल, मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे…
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टाइफाइड था..
डॉक्टर- चिंता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता। हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है

Funny and latest Jokes Doctor Patient Husband Wife Pati Patni Teacher Student Boyfriend Girlfriend
मजेदार जोक्स - फोटो : Amar Ujala

मरीज- ऑपरेशन सही से करियेगा।
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा?
मरीज- क्योंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
यदि ऑपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny and latest Jokes Doctor Patient Husband Wife Pati Patni Teacher Student Boyfriend Girlfriend
फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala

डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं?
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं?
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।

विज्ञापन
Funny and latest Jokes Doctor Patient Husband Wife Pati Patni Teacher Student Boyfriend Girlfriend
फनी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

डॉक्टर– जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज– जी, मंदिर चला जाता हूं!
डॉक्टर– बहुत बढ़िया, ध्यान व्यान लगाते हो वहां?
मरीज– जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं! फिर उन लोगो को देखता रहता हूं, उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।

डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- पत्नी ने कड़क रोटी बनाई थी
डॉक्टर- तो खाने से इनकार कर देते
मरीज- जी, वही तो किया था…
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed