फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी ने पति से कहा- बस कंडक्टर ने आज घोर बेइज्जती कर दी, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 03 Apr 2022 02:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 02:29 PM IST
विज्ञापन
Funniest Jokes Today Wife Said Husband Bus Conductor Insulted Today Husband Wife Ke Majedar Chutkule
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

Most Funny Chutkule in Hindi: हंसना हर इंसान के लिए बेहद जरूरी होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और घर की उदासी दूर रहती है। हंसना एक योग की तरह है। हंसते समय हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है जिसकी वजह से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा बना रहता है। मानसिक तनाव से दूर रहने के लिए हंसना और मुस्कुराना बेहद जरूरी होता है। हंसने से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 




पति (मरते समय अपनी बीवी से)- अलमारी से तेरे सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे।
बीवी रोते हुए- कोई बात नहीं जी।
पति- तेरे भाई ने तुझे जो एक लाख रुपए दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे। 
पत्नी- कोई बात नहीं मैंने आपको माफ किया।
पति- तेरे कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी कर अपनी प्रेमिका को दे दिए थे।
पत्नी- कोई बात नहीं जी, आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था हो गई बात बराबर। 

Funniest Jokes Today Wife Said Husband Bus Conductor Insulted Today Husband Wife Ke Majedar Chutkule
मजेदार जोक्स - फोटो : Pixabay

पत्नी- बस कंडक्टर से आज घोर बेइज्जती हो गई।
पति- क्यों? क्या हुआ? 
पत्नी- मेरे बस से उतरते ही उसने कहा, अब तीन सवारियां इस सीट पर आ जाएं। 

Funniest Jokes Today Wife Said Husband Bus Conductor Insulted Today Husband Wife Ke Majedar Chutkule
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी (पति से)- पूरा दिन क्रिकेट, क्रिकेट..!!

मैं घर छोड़ कर जा रही हूं..

पति: (कोमेन्टरी के अंदाज़ में)

पहली बार कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल!!

विज्ञापन
विज्ञापन
Funniest Jokes Today Wife Said Husband Bus Conductor Insulted Today Husband Wife Ke Majedar Chutkule
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock

एक बार पति-पत्नी में जमकर लड़ाई हो गई।

गुस्से में आकर पत्नी (पति से) बोली- अब हद हो गई।

मैं अपनी मां के घर जा रही हूं और कभी वापस नहीं आऊंगी।

पति बोला- जाने से पहले एक खुशखबरी सुनती जाओ।

कल तुम्हारी मां भी अपने पति से लड़कर अपने मायके चली गई है

विज्ञापन
Funniest Jokes Today Wife Said Husband Bus Conductor Insulted Today Husband Wife Ke Majedar Chutkule
मजेदार जोक्स - फोटो : iStock


पत्नी ने पति को तमाचा मार दिया...

पति तिलमिला उठा और पूछा - मैंने क्या गलती की..?

पत्नी बोली - तुम कोई गलती करो,

उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed