पानी महत्वपूर्ण है। वायु महत्वपूर्ण है। सूर्य महत्वपूर्ण है। भोजन महत्वपूर्ण है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अलावा और क्या महत्वपूर्ण है? शौचालय! जी हां, शौचालय सबसे जरूरी और मूलभूत आवश्यकताओं में से एक बन चुका है। हमारी इस बात से आप भी सहमत होंगे, क्योंकि अगर मानवजाति में टॉयलेट नहीं हैं, तो सभी शानदार-प्रतिभाशाली विचार कहां से आएंगे?
हम कहां बैठेंगे जब हम खाली दिमाग अपने फोन स्क्रीन को स्क्रॉल करेंगे?इसके अलावा हम उस ब्लॉकबस्टर गायन प्रदर्शन को हर दिन कहां देंगे?अब तो आप समझ ही गए होंगे कि आखिर शौचालय क्यों जरूरी हैं। ये तो हुई मनोरंजन के हिसाब की बात लेकिन अगर आप इस मुद्दे को थोड़ा गंभीरतापूर्वक लेना चाहते हैं तो बताना चाहेंगे कि शौचालय हमारी धरती को स्वच्छ रखने में मदद करते हैं।
आपने अभी तक सिंपल टॉयलेट ही देखे होंगे। लेकिन आज हम आपको 15 शौचालय सीटों की एक ऐसी श्रृंखला पेश करने जा रहे हैं जो आपके दिमाग की बत्ती जला देंगे। मेरा मतलब है, आप इनके प्रति अट्रेक्ट होने के साथ-साथ इन्हें देखते ही हंसना शुरू कर देंगे। जी हां, यकीन नहीं तो देखें....
1. यहां तो ऑफिस वालों के लिए भी खास इंतजाम है। अब पॉट पर बैठे-बैठे ही ऑफिस के सारे काम निपटा सकते हैं। वैसे इस पॉट सीट को देखकर लगता है कि जरूर यह किसी शेयर मार्केट के दलाल ने बनवाई होगी जिन्हें पल-पल के लिए फोन और इंटरनेट की जरूरत होती है।
2 of 15
Toilet Seat
- फोटो : wittyfeed
2. सुबह की बेहतर शुरूआत के लिए
3 of 15
Toilet Seat
- फोटो : wittyfeed
3. जब बात हो पारदर्शिता की तो इससे बड़ा क्या उदाहरण हो सकता है..? सब साफ-साफ है।
4 of 15
Toilet Seat
- फोटो : WittyFeed
4. इतनी आरामदायक सीट के लिए कौन कामना करता है?
5 of 15
Toilet Seat
- फोटो : wittyfeed
5. भैया ऐसे पॉट पर भला कौन बैठना चाहेगा..? डर नहीं लगेगा क्या..?