Funny Jokes In Hindi: अगर आप भी दिनभर की थकान और तनाव को कुछ देर के लिए भूलना चाहते हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी रोकना मुश्किल हो जाएगा। ये छोटे-छोटे चुटकुले न सिर्फ आपके चेहरे पर मुस्कान लाएंगे, बल्कि आपके दोस्तों और परिवार के साथ भी हंसी के पल बांटने का मौका देंगे। हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने के साथ तनाव से भी दूर रखते हैं।
राजू- पापा जैसे आप मुझे मारते हो,
क्या दादा जी भी आपको मारते थे?
पिता- हां बेटा
राजू- तो ये खानदानी पागलपन कब तक चलेगा?
दुकानदार- बताइए जनाब क्या चाहिए?
पप्पू- अपनी होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए
दुकानदार- यहीं खाओगे या पैक कर दूं......
2 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : Amar Ujala
पम्मी अपने ब्वॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई
दूसरे दिन पम्मी अपने ब्वॉयफ्रेंड से कहती है
मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए,
ब्वॉयफ्रेंड- चल पगली, कुछ भी हो,
मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा,
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं....
3 of 5
लेटेस्ट चुटकुले
- फोटो : Adobe Stock/ Amar Ujala
गटू- गुरुजी मुझे बताइए कि मैं कैसे अपने अंदर की कमियां ढूंढू?
गुरुजी- बेटा...बहुत आसान है शादी कर लो
गटू- उससे क्या होगा गुरुजी?
गुरुजी- तुम्हारी पत्नी न केवल तुम्हारी बल्कि
तुम्हारे पूरे खानदान की कमियां
इतनी बार गिनवाएगी कि तुम्हें याद हो जाएंगी.....
Desi Chutkule: उधारी को लेकर पप्पू ने अपनी गर्लफ्रेंड से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
Hindi Jokes: देवर से भाभी- अपने भैया से कह देना, मैं हमेशा के लिए घर छोड़ कर जा रही हूं, पढ़िए धमाकेदार जोक्स
4 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : freepik
पत्नी- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी,
मुझे खूब प्यार करोगे?
पति- अब मुझे क्या पता था कि,
तुम्हारी शादी मुझसे ही हो जाएगी......
पत्नी- आखिर मैं क्या-क्या संभालू?
तुमको संभालू, तुम्हारे बच्चे संभालू,
तुम्हारे मां बाप को संभालू या तुम्हारा घर संभालू
पति- तुम सिर्फ अपनी जबान संभाल लो......
5 of 5
जोक्स इन हिंदी
- फोटो : freepik
पप्पू- अगर मैं नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं,
तो इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां दिख जाएंगी?
गप्पू- जरूर! अगर हाथ छोड़ दोगे तो,
मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिख जाएंगी......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)