फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है? पप्पू का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 07 Mar 2023 01:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 07 Mar 2023 01:29 PM IST
विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes in Hindi Read Nurse Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Hindi Jokes: अगर आप सुबह और शाम हंसते रहते हैं, तो आप जीवनभर तनाव से दूर रहते हैं। हंसते रहने से इंसान का मन पसन्न रहता है। इसकी वजह से हमेशा तनाव मुक्त रहता है। हंसने से किसी खास मौके की आवश्यकता नहीं होती है, क्योंकि आप किसी भी समय हंस सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा- 'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है?
छात्र ने जवाब दिया- 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और
'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले,
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।

Doctor Patient Funny Jokes in Hindi Read Nurse Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

डॉक्टर- चश्मा किसके लिए बनवाना है?
पप्पू- टीचर के लिए.
डॉक्टर- पर क्यों?
पप्पू- क्योंकि उन्हें मैं हमेशा गधा ही नजर आता हूं।
 

Doctor Patient Funny Jokes in Hindi Read Nurse Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी (पति से)- कहां जा रहे हो? 
पति- मरने जा रहा हूं...!
पत्नी- साथ में थैली लेकर जाना...
पति (आश्चर्य से) - वो किसलिए? 
पत्नी- अगर इरादा बदल जाए तो आते समय
दो किलो आलू और एक किलो प्याज लेते आना...!

Funny Jokes: होली पर दोस्तों को सुनाएं ये मजेदार चुटकुले, कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes in Hindi Read Nurse Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

टीचर- (खाली जगह भरो) नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली....चली
पप्पू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली 
टीचर- मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं 
पप्पू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता। 

Holi Jokes: जीजा ने होली पर साली को दी गजब की सलाह, पढ़िए होली के मजेदार जोक्स

विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes in Hindi Read Nurse Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पत्नी धूप में बैठकर मूंगफली खा रही थी
पति- मुझे भी दो ना मूंगफली
पत्नी ने एक मूंगफली दे दी
पति- बस एक
पत्नी- और खा के क्या करोगे बाकी सबका स्वाद भी ऐसा ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed