Funny Jokes: वर्तमान समय की भागमभाग जिंदगी में अगर आपको सेहतमंद रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। अगर आप मानसिक तनाव से दूर रहते हैं, तो आप हमेशा स्वस्थ रहते हैं। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए नए-नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलासिला..
होली के मौके पर जमी महफिल में बैठा संता महबूबा की तस्वीर हाथ में लेकर बोला...
अर्ज है...
मेरी महबूबा कॉल उठाने पर Hi... भी बोलेगी...
देर रात होने पर सोने के लिए Bye...भी बोलेगी...
अर्ज है....
मेरी महबूबा कॉल उठाने पर Hi... भी बोलेगी...
देर रात होने पर सोने के लिए Bye...भी बोलेगी...
तभी किसी ने बीच में बोल दिया...
नया Boyfriend मिलने पर 'भाई' भी बोलेगी...
वाह! वाह! वाह! वाह!
आज होली है, सोच रहा हूं दारू छोड़ दूं
आज होली है सोच रहा हूं- दारू छोड़ दूं... लेकिन किसके पास?
सभी दोस्त गद्दार हैं, होली के पहले ही पी जाएंगे...
जो लोग- बुरा न मानो, होली है ये कहकर आप पर रंग डाल जाते हैं
दिवाली आने पर आप भी बुरा न मानो, दिवाली है कहकर उन पर बम डाल देना...
Best Funny Jokes: इन टाॅप 5 जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
एक साधू था, उसे गाने का बहुत शौक था, लेकिन उसकी आवाज बहुत बुरी थी
होली के दिन भांग पीकर वह अपनी फटी हुई आवाज में गाना गाने लगा, महबूबा महबूबा..
गाना गाते हुए वह बेचारा भांग के नशे में नाले में जा गिरा
फिर नाले से उसकी आवाज आई मैं डूबा, मैं डूबा, अरे कोई तो बचाओ में डूबा मैं डूबा....
Hindi Jokes: जब बंगाली बाबा को खूबसूरत लड़की ने किया फोन, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
लड़का- हर संडे के दिन तुम्हारे चेहरे पर रंग क्यों लगा होता है
लड़की- अरे मैं हर संडे होली खेलती हूं...
लड़का- क्यों?
लड़की- अरे हमारे स्कूल में टीचर ने बताया है कि Sunday मतलब Holi Day...
Hindi Jokes: डॉक्टर और मरीज की बातें आपको कर देंगी लोटपोट, पढ़िए मजेदार जोक्स