फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: फल खाने को लेकर डॉक्टर ने पप्पू को दी ऐसी सलाह, फिर जो हुआ पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 15 Jul 2025 01:11 PM IST
सोनिया चौहान फिरकी टीम, नई दिल्ली
फिरकी टीम, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 15 Jul 2025 01:11 PM IST
सार

Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।

विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Jija Sali Funny Jokes Husband Wife Chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....


डॉक्टर (पप्पू से)- तुम्हे तो बहुत कमजोरी है, छिलके सहित फल खाया करो
पप्पू- ठीक है डॉक्टर साहब
कुछ देर बाद पप्पू रोता-रोता डॉक्टर के पास वापस आया
डॉक्टर- अब क्या हुआ?
पप्पू- पेट में बहुत तेज दर्द है
डॉक्टर- क्या खाया?
पप्पू- छिलके सहित केला.....
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Jija Sali Funny Jokes Husband Wife Chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बेटा- पापा आप इंजीनियर कैसे बने?
पिता- उसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है बेटा
बहुत ज्यादा दिमाग लगाना पड़ता है, बहुत पढ़ना पड़ता है
बेटा- हां पापा, तभी तो पूछ रहा हूं, आप इंजीनियर कैसे बने?
उसके बाद बेटे की हुई जमकर पिटाई......
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Jija Sali Funny Jokes Husband Wife Chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है?
जीजा- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और मुंह लटका हो तो लड़का शादीशुदा.....

चिंटू- मिंटू जल्दी उठ, भूकंप आ रहा है
सारा घर हिल रहा है
मिंटू- ओए, चुपचाप जाके सो जा,
घर गिरेगा तो हमारा क्या जाएगा
हम तो किरायेदार हैं.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Jija Sali Funny Jokes Husband Wife Chutkule
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- ये तुम हर रोज ऊपर हवा में पत्थर क्यों मारते हो?
पति- कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनती हैं


Funny Jokes: यमराज ने पति से कही ऐसी बात, फिर जो हुआ पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

विज्ञापन
Doctor Patient Funny Jokes In Hindi Jija Sali Funny Jokes Husband Wife Chutkule
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
मरीज (डॉक्टर से)- क्या हुआ है मुझे
डॉक्टर- सोनोग्राफी करनी पड़ेगी
मरीज- गरीब आदमी हूं साहब, चांदीग्राफी या तांबेग्राफी से काम चला लो......

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed