Funny Chutkule, Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....
Comedy Jokes: मतलबी जमाने को लेकर देवर ने भाभी से कही ऐसी बात, वजह पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
Hindi Jokes: हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है।
पप्पू- कैसे होगी पगले, तेरी कुंडली में तो
सुख ही सुख लिखा है......
पप्पू- जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते हैं?
गप्पू- क्योंकि वहां सिर्फ हवा और लात खाने को मिलती है.....
पप्पू ने गिलास के आस-पास घूम रहे एक कीड़े को मार दिया
पप्पू की गर्लफ्रेंड चिल्ला कर बोली- कितने निर्दयी हो तुम, मैं तो इतनी
सेंसेटिव हूं कि मुझ से एक चींटी भी मर जाए तो दुख होता है
तभी वेटर आकर बोला- मैम ऑर्डर?
गर्लफ्रेंड- भैया एक चिकन तंदूरी ले आओ.....
Desi Chutkule: चालान कटने को लेकर दामाद ने ससुर से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
Funny Chutkule: सुबह-सुबह पत्नी को खुश करने के लिए पति ने किया कुछ ऐसा, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
डॉक्टर- आपकी सास के दो टेस्ट होने हैं
चिंटू जोर-जोर से रोने लगा
डॉक्टर- क्या हुआ तुम क्यों रो रहे हो?
चिंटू- क्योंकि मेरी सास अनपढ़ है, डॉक्टर साहब.....
सास- खुशनसीब को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
चिंटू- अनमैरिड.....
पहले तू अपना नाम बता, फिर अपने पिताजी का नाम बता,
कितना पढ़ी है, ये बता, फिर अपने भाई-बहनों का नाम बता,
तूने कौन-कौन सी फिल्में किन-किन लोगों के साथ देखीं हैं? ये बता,
खाने में क्या-क्या बना लेती है, तेरी जन्मतिथि क्या है?
इतने सवाल सुनकर टीचर की पत्नी घबरा गयी
टीचर को पत्नी पर दया आई तो बोला- डरो मत,
किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दे दो, लेकिन पांचवा प्रश्न अनिवार्य है.....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)