फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes: देवर से भाभी- 50 की होते हुए भी तुम्हारे एक दोस्त ने मेरी खूबसूरती की तारीफ की, वजह पढ़कर खूब हंसेगे आप

Thu, 28 May 2026 08:51 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 28 May 2026 08:51 AM IST
सार

Hindi Funny Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
Devar Bhabhi Funny Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Jija Sali New Jokes Girlfriend Boyfriend Hindi Jokes
मजेदार चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Chutkule In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। इसलिए हम आपको तनाव से दूर रखने और हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....


भाभी- पता है देवर जी, 50 की होते हुए भी तुम्हारे
एक दोस्त ने मेरी खूबसूरती की तारीफ की
देवर- पक्का मुश्ताक भाई होगा
भाभी- आपने कैसा पहचाना?
देवर- क्योंकि वो कबाड़ का व्यापारी है, 
उसे कबाड़ की पहचान है......


भाभी- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती
देवर- अच्छा फिर हर कहानी में लड़की के ख्वाबों में
कोई राजकुमार ही क्यों होता है?
कभी सुना है कि 'मेरे सपनों का मजदूर बरात लेकर आएगा'
देवर की बात सुनकर भाभी की बोलती बंद हो गई......
Devar Bhabhi Funny Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Jija Sali New Jokes Girlfriend Boyfriend Hindi Jokes
गप्पू-पप्पू फनी जोक्स - फोटो : Freepik/Amar Ujala
पप्पू (गप्पू से)- यार दिनदिहाड़े घर में चोरी हो जाती है
तो सब कहते हैं, मैंने नहीं देखा...मैंने नहीं देखा
गप्पू- फिर 
पप्पू- और जब गर्लफ्रेंड को घर लाओ तो 
पूरा मोहल्ला कहता है, हमने देखा...हमने देखा
Devar Bhabhi Funny Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Jija Sali New Jokes Girlfriend Boyfriend Hindi Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति-पत्नी रात भर लड़ते-लड़ते सो गए
दूसरे दिन सुबह पति उठा औप पत्नी के लिए
गरमा-गरम दूध लेकर आया
पत्नी- ये सब करके तुम रात की लड़ाई के लिए,
माफी मांग रहे हो क्या?
पति- किसने कहा मैं माफी मांग रहा हूं?
आज नागपंचमी है तो सोचा, नागिन को दूध पिला दूं.......

Comedy Jokes: कल मैंने तुम्हे कुत्ते पर निबंध लिखने को कहा था, पप्पू का जवाब सुनकर टीचर के होश उड़ गए

Hindi Chutkule: मंगलसूत्र को लेकर लड़के ने लड़की से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
Devar Bhabhi Funny Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Jija Sali New Jokes Girlfriend Boyfriend Hindi Jokes
Funny jokes - फोटो : freepik
सात साधु आश्रम में सात चटाई पर बैठे थे
एक आदमी आया और सबसे बड़े साधु से पूछा-
बाबा, बीवी कंट्रोल नहीं होती क्या करूं?
साधु (छोटे साधु से)- एक चटाई और लगा भाई के लिए.....


लड़का घर में खुशी से उछल रहा था
मां- क्या बात है बेटा, आज बड़े खुश हो?
बेटा- बस पूछो मत मां
मां- सच बता क्या किया है इस बार?
बेटा- आपकी होने वाली बहू 12 th में पास हो गई है
फिर क्या होना था...बेटे की जूते चप्पल से जमकर पिटाई हुई....
विज्ञापन
Devar Bhabhi Funny Jokes In Hindi Pati Patni Chutkule Jija Sali New Jokes Girlfriend Boyfriend Hindi Jokes
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
मृत्यु के बाद स्वर्ग पहुंचने पर आदमी ने यमराज से पूछा- 
मैं इतना बड़ा शराबी सारा दिन नशे में टुन, मुझे स्वर्ग कैसे मिला प्रभु?
यमराज- बिना अन्न का एक दाना खाए, तू जो शराब के साथ सलाद
खाकर सो जाता था, टेक्निकली उसे उपवास में काउंट कर लिया है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed