फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Jokes: हाथ देखने को लेकर भाभी ने देवर से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Wed, 03 Sep 2025 08:25 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 03 Sep 2025 08:25 PM IST
सार

Jokes In Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।

विज्ञापन
Devar Bhabhi Funny Jokes In Hindi Jija Sali Desi Chutkule Pati Patni Latest Jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

Today Funny Jokes: जिस तरह अच्छी हवा,खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....



भाभी (देवर से)- मुझे हाथ देखना आता है, क्या मैं तुम्हारा हाथ देखूं?
देवर- हां-हां भाभी
भाभी- तुम्हारे हाथ में तो गर्लफ्रेंड की कोई रेखा ही नहीं है
देवर- पांव में देख लो शायद वहां पर हो.....

देवर-  भाभी ये शादीशुदा लोग कितना झूठ बोलते हैं
भाभी- वो कैसे?
देवर- अपनी एनिवर्सरी पर बोलते हैं कि पता ही नहीं चला
20 साल कैसे निकल गये, जबकि इनको पता है, हर दिन कैसे निकलता है.....

Devar Bhabhi Funny Jokes In Hindi Jija Sali Desi Chutkule Pati Patni Latest Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो,
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं...... 
Devar Bhabhi Funny Jokes In Hindi Jija Sali Desi Chutkule Pati Patni Latest Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई,
जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे
पति- ये क्या है?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने कुल सात निकले
पति बोला- सात हैं, कोई बात नहीं आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं,
लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए
पति के होश उड़ गए......
 

Hindi Chutkule: मां- कभी अपनी किताबें भी खोल के देखी हैं तुने? बेटे का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Devar Bhabhi Funny Jokes In Hindi Jija Sali Desi Chutkule Pati Patni Latest Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है? 
डॉक्टर- ऐसा क्यों पूछा?
मरीज- दरअसल मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि
डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था
डॉक्टर- चिंता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता
हम अगर किसी का मलेरिया का इलाज करते हैं, तो वह मलेरिया से ही मरता है......

पप्पू- डॉक्टर साहब मैं रोज आपसे 50 रुपये की दवाई ले रहा हूं, 
पर कोई फायदा नहीं हो रहा
डॉक्टर- अब तुम मुझसे 40 रुपये वाली दवाई ले जाओ,
इससे तुम्हें रोज 10 रुपये का फायदा होगा....
विज्ञापन
Devar Bhabhi Funny Jokes In Hindi Jija Sali Desi Chutkule Pati Patni Latest Jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर (पप्पू से)- कितने साल के हो?
पप्पू- रजिस्टर में देख लो
टीचर- कहां के हो?
पप्पू- स्कूल रिकॉर्ड में देख लो
टीचर- सबसे ज्यादा प्यार किसे करते हो?
पप्पू- मेरे दिल से पूछ लो
टीचर- कहां है, तुम्हारा दिल?
पप्पू- अपनी बेटी से पूछ लो....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed