Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देसी जोक्स: साली के सवाल का जीजा ने दिया ऐसा जवाब, पढ़कर हंसते-हंसते गिर जाएंगे आप

Mon, 02 Nov 2026 07:56 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 02 Nov 2026 07:56 PM IST
सार

देसी जोक्स: अपने शरीर को स्वस्थ और रोगमुक्त रखने के लिए जरूर हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

विज्ञापन
Desi Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
जीजा-साली जोक्स - फोटो : Adobe Stock

देसी जोक्स: जीजा और साली का रिश्ता हंसी-मजाक, नोकझोंक और मीठी शरारतों से भरा होता है। जब भी जीजा जी और साली आमने-सामने आते हैं, तो बातों ही बातों में हंसी का माहौल बन जाता है। कभी साली अपने जीजा की टांग खींचती है, तो कभी जीजा जी मजेदार जवाब देकर सबको हंसने पर मजबूर कर देते हैं। इसी प्यारे रिश्ते की मजेदार नोकझोंक और हंसाने वाली बातों को लेकर हम आपके लिए लेकर आए हैं जीजा-साली के चटपटे और धमाकेदार चुटकुले। तो तैयार हो जाइए हंसते-हंसते लोटपोट होने के लिए!



उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा - 'नाकाम इश्क' और  'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है।
और 'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले, रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
 

Trending Videos
Desi Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

साली- अच्छा जीजू ये बताओ कि प्यार कब होता है ?
जीजा- जब राहु, केतु और शनि की दशा खराब हो,
आपका मंगल कमजोर हो और भगवान आपके मजे लेने के मूड में हो...
 

Desi Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

लड़के वाले लड़की देखने आए
लड़के वाले- आपकी लड़की का क्या नाम है?
लड़की वाले- हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले- आपके लड़के का क्या नाम है?
लड़के वाले- हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू... 


हिंदी जोक्स: बाप-बेटे के इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Desi Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

भिखारी- बाबूजी आप मुझे 150 रुपये देकर मेरी मदद कीजिए।
मैं अपने परिवार से बिछुड़ गया हूं।
समीर- पहले बताओ तुम्हारा परिवार कहां है?
भिखारी- मल्टीप्लेक्स में फिल्म देख रहा है।

जोक्स: टीचर- पास्ट और फ्यूचर टेंस की कोई परिभाषा देकर बताओ, फिर छात्र ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
Desi Jokes in Hindi Jija Sali Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था, तभी उसे पत्नी का आठवीं कक्षा का रिपोर्ट कार्ड मिला। 
ध्यान से पढ़ा तो पता चला कि वो पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र था, जिसपर लिखा था - मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा!
पति तब से बंदूक लेकर उस हेडमास्टर को ढूंढ रहा है, जिसने उसकी पत्नी का चरित्र प्रमाण पत्र बनाया था...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed