फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Desi Chutkule: अध्यापक- तुम्हारी इंग्लिश बहुत कमजोर है, विद्यार्थी का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप

Sat, 22 Mar 2025 07:48 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 22 Mar 2025 07:48 PM IST
सार

हंसने से मानसिक तनाव कम होता है और साथ ही इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर मन प्रसन्न रहता है तो दिन अच्छा बीतता है और चेहरे पर खुशी रहती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जायेगा।

विज्ञापन
Desi Chutkule and latest jokes
अध्यापक-छात्र के चुटकुले - फोटो : Freepik

Viral Jokes: हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है जिसमें इंसान अगर किसी को हंसते हुए देखता है तो अपने आप मुस्कुराने लगता है। खुलकर हंसना न सिर्फ एक प्राकृतिक व्यायाम है, बल्कि यह हमारी सेहत और जिंदगी को बेहतर बनाने का एक शानदार तरीका भी है। हंसने के कई फायदे हैं, जो शारीरिक, मानसिक और सामाजिक स्तर पर हमें लाभ पहुंचाते हैं। सबसे पहले तो हंसने से हमारे शरीर में स्ट्रेस हार्मोन जैसे कोर्टिसोल का स्तर कम होता है। इससे मानसिक तनाव और चिंता दूर होती है। हंसने के लिए आप दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं, कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, या फिर मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं, इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा, तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने के सिलसिला...



टीचर- आइंस्टीन का नियम बताओ...
लड़का- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, सिर्फ लास्ट का याद है
टीचर- चलो लास्ट का ही सुनाओ
लड़का- और इसे ही आइंस्टीन का नियम कहते हैं...

Desi Chutkule and latest jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
अध्यापक- बीरबल कौन था?
छात्र- पता नहीं सर
अध्यापक- पढ़ाई पर ध्यान दो तो पता चले
छात्र- प्रमोद, विक्की, गौरव कौन हैं?
अध्यापक- मुझे क्या पता?
छात्र- बेटी पर ध्यान दो तो पता चले....
 
Desi Chutkule and latest jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुम्हारी इंग्लिश बहुत कमजोर है।
स्टूडेंट- क्यों झूठ बोल रही हो टीचर?
टीचर- अच्छा ये बताओ बहरे को इंग्लिश में क्या कहते हैं?
स्टूडेंट- उसे इंग्लिश में कुछ भी बोल दो कौन सा उसे सुनाई देने वाला है।
पूरी क्लास जोर-जोर से हंसने लगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Desi Chutkule and latest jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए?
पप्पू खड़ा हो गया 
टीचर- तुम बेवकूफ हो?
पप्पू- नहीं सर, आप अकेले खड़े थे ना तो मुझे अच्छा नहीं लगा
 
विज्ञापन
Desi Chutkule and latest jokes
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
टीचर ने चिंटू से पूछा-
टीचर- चिंटू,  उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है ?
चिंटू  - सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है, 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed