फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: जब क्लास में टीचर ने पूछा सभी का नाम और पसंद, लड़की का जवाब सुनते ही हुआ बेहोश

Sun, 28 Sep 2025 03:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 28 Sep 2025 03:46 PM IST
सार

Comedy Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं।

विज्ञापन
Comedy Jokes Teacher Student Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Comedy Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...



एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया,
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा
साइंस- 39, इंग्लिश- 46, मैथ्स...
आगे कुछ पढ़ने से पहले आदमी- ये मार्क्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ
तेरे लाड़- प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे मार्क्स लाता है...
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए खड़ा था..
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर, एक शब्द भी मत बोल,
पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है...
फिर भयानक सन्नाटा...
 

Comedy Jokes Teacher Student Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

टीचर- सभी बच्चे अपना-अपना नाम और पंसद बताओ? 
पहला लड़का- हमारा नाम छोटू है और हमें इमरती पंसद है 
दूसरा लड़का- हमारा नाम गोलू है और हमको भी इमरती पंसद है 
तीसरा लड़का- हमारा नाम गप्पू है, हमें भी इमरती पंसद है 
टीचर- अरे वाह, सबकी पंसद एक है 
टीचर- लड़की तुम्हारा नाम क्या है? 
लड़की- हमारा नाम इमरती है 
टीचर बेहोश!
 

Comedy Jokes Teacher Student Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।

आज के मजेदार जोक्स: बॉयफ्रेंड को पिता से मिलवाने ले गई गर्लफ्रेंड, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes Teacher Student Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।

Jokes: पत्नी- तुम हर शनिवार को मुझसे क्यों झगड़ा कर लेते हो? फिर पति का जवाब सुनकर सैंडल से कर दी धुनाई

विज्ञापन
Comedy Jokes Teacher Student Jokes in Hindi boyfriend girlfriend jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़े।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed