फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: सास- दामाद जी कब वापस जा रहे हो? फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे खूब ठहाके

Mon, 12 May 2025 10:23 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 12 May 2025 10:23 AM IST
सार

Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं।

विज्ञापन
Comedy Jokes Saas Damad Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi Funny Jokes
सास दामाद जोक्स - फोटो : freepik

Comedy Jokes: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। आज कल की भागभागम जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने की हंसी सबसे अच्छी दवा है जो हमें कई बीमारियों से भी बचाती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला......



दामाद 14 दिनों से ससुराल में था
सास- दामाद जी, कब वापस जा रहे हो?
दामाद- क्यों?
सास- बहुत दिन हो गए
दामाद- आपकी बेटी तो दस-दस महीने मेरे यहां रहती है,
मैंने तो जाने को नहीं बोला
सास- दामाद जी, वो तो आपके यहां ब्याही गई है न
दामाद- और मैं क्या यहां अपहरण करके लाया गया हूं?

Comedy Jokes Saas Damad Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- शादी के पहले तुम बहुत मंदिर जाते थे, अब क्या हो गया?
पति- फिर तुमसे शादी हो गई, और मेरा भगवान पर से भरोसा ही उठ गया…

पति (पत्नी से)- क्या तुम मुझे याद कर रहे हो?
पति- पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता
तो दसवीं में टॉप न कर जाता.....
Comedy Jokes Saas Damad Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi Funny Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक आदमी कॉकरोच को मार रहा था
मरने से पहले कॉकरोच ने आदमी से आखिरी बार कहा- मार दे मुझे डरपोक कहीं के
तू मुझसे इसलिए चिढ़ता है, क्योंकि तेरी बीवी मुझसे डरती है और तुझसे नहीं.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes Saas Damad Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बैंक के बाहर भीड़ लगी थी
एक आदमी बार-बार आगे जाने की कोशिश करता और लोग
उसे पकड़कर पीछे खींच लेते
5-6 बार पीछे खींचे जाने के बाद आदमी चिल्लाया और बोला-
लगे रहो लाइन में, मैं आज बैंक ही नहीं खोलूंगा....
विज्ञापन
Comedy Jokes Saas Damad Jokes in Hindi Jija Sali Chutkule in Hindi Funny Jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- मां ये लड़कियां इतने व्रत क्यों रखती हैं?
मां- बेटा इतनी आसानी से थोड़ी मिल जाएगा किसी को तू
पप्पू मन ही मन सोचता हुआ बोला- कसम से आज पहली बार
देवता वाली फीलिंग आ रही है....


Funny Chutkule: बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड से कहा- आई लव यू, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed