जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Comedy Jokes: पापा के सवाल का पप्पू ने दिया धमाकेदार जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स
डॉक्टर ने अपना नया क्लीनिक खोला और थोड़ी देर बाद एक आदमी आया...
डॉक्टर ने खुद को बिजी दिखाने के लिए टेलीफोन उठाया और अपॉइंटमेंट
की बात करने लगा,
डॉक्टर (आदमी से) - हां बताइए, क्या हुआ?
आदमी - टेलीफोन कंपनी से आया हूं, आपने शिकायत की थी टेलीफोन खराब होने की,
बात खत्म हो गई है तो टेलीफोन एक्टिवेट कर दूं?
नर्स - मुबारक हो... आपके घर बेटा पैदा हुआ है।
संता - गजब टेक्नोलॉजी है।
नर्स - क्या?
संता - पत्नी अस्पताल में और बेटा घर में पैदा हुआ है।
टीचर - भैंस पूंछ क्यों हिलाती है?
स्टूडेंट - क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि भैंस
को हिला सके।
मां - तुम बेहद शरारती हो, देखने में भी बंदर लगते हो।
बेटा - लेकिन मां पड़ोस वाली आंटी तो कहती हैं कि तुम
बिल्कुल अपने पापा की तरह लगते हो।