फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: बाप और बेटी की बातें सुनकर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 27 Jul 2023 03:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jul 2023 03:17 PM IST
विज्ञापन
Comedy Jokes: Father Daughter Funny Jokes in Hindi Lotpot Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

Comedy Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर अपने में हंसी को शामिल कर लें, तो कठिन से कठिन काम आसानी से हो जाता है। सेहतमंद रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसते हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पत्नी- मैं तुम्हारी नीली शर्ट प्रेस कर रही थी तो शर्ट एक जगह पर थोड़ी सी जल गई।

पति- कोई बात नहीं, मेरे पास वैसी ही एक और नीली शर्ट है।

पत्नी- मालूम था मुझे, इसलिए उस शर्ट का उतना ही कपड़ा काटकर
मैंने इस जली हुई शर्ट में जोड़ दिया...!

Comedy Jokes: Father Daughter Funny Jokes in Hindi Lotpot Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पिता (अपनी बेटी से)- बेटी, पहले तुम मुझे पापा बुलाती थी,
अब डैड क्यों कहने लगी हो...?

बेटी- वो 'पापा' बोलने से मेरी लिपस्टिक खराब हो जाती है ना...!

 

Comedy Jokes: Father Daughter Funny Jokes in Hindi Lotpot Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पति- डॉक्टर ने चाय फीकी पीने को कहा है...

पत्नी- अलग-अलग चाय नहीं बनाऊंगी,
लड्डू खा कर पी लेना, फीकी लगेगी...!

पति बेहोश...


Jokes: पत्नी ने रात को 2 बजे पूछा ऐसा सवाल, पति को आ गए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes: Father Daughter Funny Jokes in Hindi Lotpot Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

पप्पू- कॉफी कितने की है...?

कॉफी शॉप वाला - सर 200 रुपये की...!

पप्पू- और चीनी...?

कॉफी शॉप वाला - सर शूगर फ्री है...

पप्पू- ठीक है तो फिर पांच किलो चीनी दे दो...!

Hindi Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे

विज्ञापन
Comedy Jokes: Father Daughter Funny Jokes in Hindi Lotpot Chutkule in Hindi
Jokes in Hindi - फोटो : iStock

एक महाकंजूस पति अपनी पत्नी के साथ कहीं घूमने गया।
पत्नी- सुनो जी, मुझे प्यास लगी है। पानी की एक बोतल ले लीजिए।
पति- दही कचौरी खाएगी क्या...?
पत्नी- एजी, ऐसे मत बोलिए, मेरे तो मुंह में पानी आ गया।
पति- बस, तो उसी को पी ले। बोतल में क्या डूब के मरना है...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed