{"_id":"64c10fb42ff8271b6b0c169c","slug":"hindi-chutkule-majedar-chutkule-in-hindi-viral-jokes-in-hindi-2023-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hindi Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Hindi Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे
Hindi Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर आप तनावमुक्त रहते हैं, तो आपकी हमेशा अच्छी रहती है। आपके तनाव को दूर करने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।
2 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी...
साइकिल वाला- भाई साहब आप बहुत किस्मत वाले हो।
आदमी (गुस्से में)- एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो?
साइकिल वाला- देखिए भाई साहब आज मेरी छुट्टी है तो मैं साइकिल चला रहा हूं, नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं...
3 of 5
Jokes in Hindi
- फोटो : iStock
बंटू- वेटर, ऐसी चाय पिलाओ
जिसे पीकर मन.. झूम उठे और बदन नाचने लगे..!!!
वेटर- सर हमारे यहां भैंस का दूध आता है, नागिन का नहीं!
संता एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है!
बैंक मैनेजर- किसके साथ?
संता- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से)- धक्के मारकर बाहर निकालो इसको।
बंता- यार सिर में बहुत दर्द हो रहा है।
संता- सिर दर्द होने पर कुछ देर गर्लफ्रेंड से जरूर बात करो।
बंता- क्यों?
संता- तुमने सुना नहीं है, जहर ही जहर को मारता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।