Comedy Jokes: हंसी न सिर्फ मन को खुश रखता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद मानी जाती है। मजेदार जोक्स और चुटकुले तनाव को दूर कर माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। अगर आप भी दिनभर की थकान और तनाव से राहत पाना चाहते हैं, तो हर दिन खुलकर हंसा करें। हम आपके लिए वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपके चेहरे पर मुस्कान ला देंगे।
Comedy Jokes: सोनू से डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है, मरीज का सवाल सुनकर हो गया बेहोश
Comedy Jokes: अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
डॉक्टर- तुम्हारी एक किडनी फेल हो गई है।
सोनू- पहले तो बहुत रोया,
फिर आसू पोंछकर बोला साहब ये भी बता दीजिए कि कितने नंबर से फेल हुई है...?
सकते में डॉक्टर
भिखारी- एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं, लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा।
दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों?
भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है।
Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- फोन पर इतनी धीमी आवाज में किससे बात कर रहे हो? बाॅयफ्रेंड का जवाब सुनकर उड़े होश
पति- जब तुम्हारे पास ड्राइविंग लाइसेंस था, तो पुलिस ने तुम्हारा चालान क्यों काटा?
पत्नी- उसमें मेरी फोटो अच्छी नहीं थी। इसलिए पुलिस वालों को दिखाया ही नहीं।
Funny Jokes: महिला से पड़ोसन- 20 साल तक मेरी कोई औलाद नहीं हुई, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो।
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता
अब मास्टर जी के समझ नहीं आ रहा डांटू या तारीफ करूं?
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)