फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: लड़की बॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई, फिर हुआ कुछ ऐसा, पढ़िए वायरल जोक्स

Thu, 14 Nov 2024 03:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 03:25 PM IST
सार

Comedy Jokes: अच्छी सेहत के लिए सुबह और शाम हंसना बेहद जरूरी है। सेहतमंद रहने के लिए आपको हंसते रहना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
Comedy Jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi bf jokes gf chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Comedy Jokes: जिस तरह से हम सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से खाना खाते हैं, उसी तरह नियमित रूप से हंसना भी चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसकी वजह से चेहरे पर चमक रहती है और आप तनाव से दूर रहते हैं। हंसना भी एक तरह का योग है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए किसी खास समय की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि हम किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले (BF Jokes Chutkule in Hindi) लेकर आते हैं। आज भी कुछ मेजदार चुटकुले (Majedar Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। 



संता (बंता से)- तुम्हारा इतिहास का पेपर कैसा रहा
बंता- बहुत बुरा
संता- क्यों?
बंता- मेरे पैदा होने से पहले के सब सवाल पूछे थे सालों ने...
 

Comedy Jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi bf jokes gf chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

लड़की अपने बॉयफ्रेंड को अपनी मम्मी से मिलवाने ले गई।
गर्लफ्रेंड- मेरी मम्मी को तुम बहुत पसंद आए।
बॉयफ्रेंड- चल पगली.... कुछ भी हो, मैं शादी तो तुमसे ही करूंगा।
मम्मी से बोलना मुझे भूल जाएं। 
 

Comedy Jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi bf jokes gf chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

एक दिन संता अपने दोस्त बंता के घर गया
वहां बंता और उसकी पत्नी की फोटो देखकर संता ने कहा-
यार तुम दोनों की जोड़ी तो राम-सीता जैसी है
बंता- कहां यार, न तो अभी तक इसे रावण उठाकर ले गया है और न ही ये धरती में समाई...

Jokes: प्रेमी- भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के बाद मूर्ख क्यों बनाया? प्रेमिका ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi bf jokes gf chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

संता एक पार्टी में गया
वहां पर प्लेट में रखे टिश्यू पेपर को खाने की चीज समझकर खाने लगा
बंता देखते ही तपाक से बोला अरे इसे मत खा
संता ने पूछा- क्यों?
तो बंता न कहा यार इसमें मसाला नहीं है, बिलकुल फीका है...

आज के मजेदार जोक्स: बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड की बोलती हो गई बंद, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

विज्ञापन
Comedy Jokes boyfriend girlfriend jokes in hindi bf jokes gf chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा और बोला
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया...
पुलिस- क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी- वो मेरी बीवी के साथ भाग गया...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed