फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड की बोलती हो गई बंद, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 14 Nov 2024 01:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 01:31 PM IST
सार

Today Funny Jokes: हर इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। इंसान के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छे खान पान की तरह ही हंसी की भी बेहद जरूरत होती है

विज्ञापन
Today Funny Jokes: Boyfriend Girlfriend jokes in hindi Bf Jokes in Hindi
चुटकुले इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले (Social Media Viral Jokes) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



पत्नी- क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
पति (सहमकर)- हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी- तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
पति- कहीं तो नहीं गया था...वहीं रूका था।
पत्नी- ध्यान कहां रहता है आप का...आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी- झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका...?
पति- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
पत्नी- सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!
 

Today Funny Jokes: Boyfriend Girlfriend jokes in hindi Bf Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

बॉयफ्रेंड- कहां हो तुम? 
गर्लफ्रेंड- होटल में हूं बहुत तेज भूख लग रही थी है, इसलिये यहां खाना खा रही हूं, आप कहां हो? 
बॉयफ्रेंड- लंगर में...तुम्हारे पीछे लाइन में खड़ा हूं, खीर मेरे लिए भी ले लेना!
 

Today Funny Jokes: Boyfriend Girlfriend jokes in hindi Bf Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? 
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेक-अप हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी।
लड़के के होश उड़ गए

Comedy Jokes: साली- जीजा अगले जन्म में क्या बनोगे? फिर जो हुआ जानकर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes: Boyfriend Girlfriend jokes in hindi Bf Jokes in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला

पप्पू- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है...!
गप्पू - वो कैसे...?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती...!

Jokes: प्रेमी- भगवान ने तुम्हें इतना सुंदर बनाने के बाद मूर्ख क्यों बनाया? प्रेमिका ने दिया मजेदार जवाब

विज्ञापन
Today Funny Jokes: Boyfriend Girlfriend jokes in hindi Bf Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पप्पू जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था
आलू ले लो आलू ले लो...
राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है
पप्पू- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed