फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Jokes: लव मैरिज करने को लेकर गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड को दिया ऐसा मजेदार जवाब, छूट जाएगी आपकी हंसी

Thu, 24 Apr 2025 06:41 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Thu, 24 Apr 2025 06:41 PM IST
सार

Jokes In Hindi: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। मजेदार और फनी जोक्स (Funny Jokes) की खुराक से माहौल खुशनुमा हो जाता है और मूड भी ठीक हो जाता है, ऐसे में पढ़िए कुछ मजेदार लतीफे जो आपको गुदगुदाने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
Comedy Funny Jokes in hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Girl Boy Jokes in Hindi
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। आजकल की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में कुछ हंसी-ठहाके के पल किसी दवाई से कम नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आप लोटपोट कर देने वाले चुटकुले या जोक्स पढ़ लें तो आपकी आधी थकान यूं ही कम हो जाएगी। एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। ऐसे में आज भी हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....




ब्वॉयफ्रेंड- तुम लड़किया लव मैरिज क्यों करती हो?
गर्लफ्रेंड- अनजान नमूना मिलने से अच्छा है, जाना पहचाना कमीना मिल जाये
गर्लफ्रेंड- अच्छा अब तुम बताओ की तुम लड़के लव मैरिज क्यों करते हो?
ब्वॉयफ्रेंड- एनाकोंडा मिलने से अच्छा है की पहले से पाली हुई नागिन मिले......

Comedy Funny Jokes in hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Girl Boy Jokes in Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
मां (बेटी से)- इतनी लिपस्टिक लगा के कहां जा रही है? 
बेटी- मां मैं कॉलेज जा रही हूं
मां- तुझे कोई लड़का पसंद है क्या? 
बेटी खुश होके....हां मां बहुत पसंद है 
मां- तो कह देना उस कमीने से,
कि तेरी शादी वर्मा जी के बेटे से तय हो गई है.....
Comedy Funny Jokes in hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Girl Boy Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : अमर उजाला
बेटा- पिताजी मैं बीएससी पास हो गया हूं
आगे पढ़ाई करके डॉक्टर बनूंगा और कोरोना की दवाई बनाऊंगा
पिता- भगवान से डर बेटा जिसके कारण बिना परीक्षा दिए पास हुआ है
और उसी के साथ विश्वासघात करने की सोच रहा है......


पति अचानक से पत्नी को सुनाने लगा  
लोगों ने पूछा क्या हुआ भाई?
पति बोला- इसने मुझे वश में करने के लिए,  मेरी चाय में ताबीज डाला है
मुझे वश में करने के लिए. मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है
बीवी गुस्से में बोली- वो ताबीज नहीं, टी बैग है......
विज्ञापन
विज्ञापन
Comedy Funny Jokes in hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Girl Boy Jokes in Hindi
गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- आई लव यू
गर्लफ्रेंड- आई लव यू टू
बॉयफ्रेंड- कितना प्यार करती हो तुम मुझसे?
गर्लफ्रेंड- जितना तुम मुझसे करते हो
बॉयफ्रेंड- धत्त तेरे की...इसका मतलब तू भी टाइमपास ही कर रही है....
विज्ञापन
Comedy Funny Jokes in hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes Girl Boy Jokes in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
एक महिला ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको
महिला- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अहा, इस दिन के इंतजार में तो मैं कई सालों से था
चलो अब 100 बार लिखो, मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी.....
 

Today Jokes: पति-पत्नी पर बने इन मजेदार जोक्स को पढ़कर उदास चेहरे पर आ जाएगी खुशी, आप भी कहेंगे वाह

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed