आज कल की भागदौड़ वाली जिंदगी में हम अपने काम में इतने ज्यादा बिजी हो गए हैं कि ख़ुशी तो अब हमारे इर्द-गिर्द भी नहीं घूमती। हंसी और ख़ुशी मानों जैसे जिंगदी से गायब होती चली जा रही है। ऐसे में हमारे शरीर में कई अनचाही बीमारियां पनपने लगती हैं और सच मानें तो इसका एक ही उपाए है और वो है आपका खुश रहना और हंसते-मुस्कुराते रहना। हंसने के इतने सारे फायदे हैं जिन्हें जानने के बाद आप हमेशा हंसते मुस्कुराते रहेंगे। हंसी आपको लंबे समय तक जीने में मदद कर सकती है। इसके अलावा आप हमेशा फ्रेश फील करते हैं। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते रहें। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इन्हें पढ़िए और खुश रहिए...
आज के मजेदार जोक्स: टीचर ने पूछा- तुम पढ़ाई में इतने कमजोर क्यों हो? छात्र का जवाब सुनकर नहीं रूकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबलू - ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है।
मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही बोलती है।
डबलू - वो कैसे?
बबलू - मैंने कहा… आई लव यू,
तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं…
दो आत्माएं मरने के बाद आपस में बात कर रही थी
पहली आत्मा (दूसरी से) – आत्महत्या दो तरह की होती हैं।
पहली (तेज और आसान) – गले में रस्सी डालो और पंखे से लटक जाओ।
और दूसरी (धीमी और दर्दनाक) – गले में वरमाला डालो और जिंदगी भर लटके रहो...
इंटरव्यू में बॉस ने पूछा - क्या आपको ब्रिटिश भाषा आती है?
लड़का - हाँ
बॉस - कुछ बोल के दिखाओ
लड़का - डूगना लागान डेना पडेगा बुवन!
बॉस - बॉस बेहोश
पत्नी से झगड़ा के बाद मैंने कहा, तुम मेरा क्या बिगाड़ लोगी,,
साला, तब से मोबाइल का चार्जर ही नही मिल रहा!