फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule: मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Mon, 29 Dec 2025 07:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Dec 2025 07:17 PM IST
सार

Chutkule:  इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हर दिन कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस बिजी लाइफ में हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव जैसी समस्या से बच सकते हैं।

विज्ञापन
Chutkule in Hindi doctor patient jokes in hindi viral jokes in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : Amar Ujala


Chutkule:  आज कल की भागमभाग जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कठिन से कठिन समय आसानी से बीत जाता है। स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंसते हंसते इंसान का समय कट जाता है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले ( Jokes And Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

एक बार फोन की घंटी सुन कर जब बंटी ने फोन उठाया तो
दूसरी तरफ से आवाज आई...
हेलो, फ्रिज चल रहा है?
बंटी- हां चल रहा है, आप कौन...?
फोन करके वाला (कॉलर) - तो फिर पकड़ लो, वरना भाग जाएगा।
कॉलर ने थोड़ी देर बाद दोबारा फोन किया - हेलो, फ्रिज है...?
बंटी (गुस्से से) बोला- नहीं है।
फोन करने वाला (कॉलर) - कहा था पकड़ लो, वरना भाग जाएगा...!
 

Chutkule in Hindi doctor patient jokes in hindi viral jokes in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

मरीज- डॉक्टर साहब पर्चे में ये पहली दवा कौन सी है? 
डॉक्टर- ये दवा नहीं है, मैं तो पेन चलाकर देख रहा था कि चल रहा है या नहीं। 
 

Chutkule in Hindi doctor patient jokes in hindi viral jokes in hindi
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik

क्लास में टीचर ने बंता से कहा
खड़े हो जाओ, और 1 से लेकर 10 तक गिनती सुनाओ।
बंता खड़े होकर बोला-
1, 2, 3, 4, 6 , 7, 8, 9, 10..
टीचर बोली- 5 कहां है।
बंता- मैडम जी वो मर गया।
टीचर बोली- मर गया, मतलब।
मैडम जी सुबह रेडियो पे आया कि एक हादसे में 5 की मौत हो गई।

Jokes in Hindi: सास- सुन बहू, मुझे जल्दी ही पोता चाहिए, बहू का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in Hindi doctor patient jokes in hindi viral jokes in hindi
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik

मरीज- मुझे अपनी आंखों के सामने धब्बे से दिखाई देते हैं। 
डॉक्टर- क्या नये चश्मे से कोई फायदा नहीं हुआ? 
मरीज- हां हुआ है न, अब वो धब्बे ज्यादा साफ दिखाई देते हैं।

Desi Jokes: साली- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती, जीजा ने दिया गजब का जवाब
 

विज्ञापन
Chutkule in Hindi doctor patient jokes in hindi viral jokes in hindi
Funny Jokes - फोटो : freepik

मरीज- डॉक्टर साहब, मैं बहुत खुश हूं।
चैन की नींद सोता हूं, कोई टेंशन नहीं है।
हर काम में दिल भी लगता है, लेकिन ऐसा क्यों है?
डॉक्टर- मैं तुम्हारी बीमारी समझ गया हूं। तुम्हें विटामिन 'शी' की जरूरत है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed