फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Chutkule: ब्वॉयफ्रेंड- जान तुम कहां थी? गर्लफ्रेंड ने फिर जो कहा पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sun, 13 Apr 2025 11:40 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 13 Apr 2025 11:40 AM IST
सार

Desi Jokes: इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जो रोते हुए इंसान को भी हंसा देंगे।

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes 2025 Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Jokes In Hindi: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हर दिन हंसने से मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स (Jokes in Hindi) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....




ब्वॉयफ्रेंड- जान तुम कहां थी, मैं कल से तुम्हारा फ़ोन लगा रहा हूं,
गर्लफ्रेंड- सॉरी बेबी....मैं फ्रेंड के साथ मॉल में गयी थी
बहुत सारा सामान ख़रीदा,
ब्वॉयफ्रेंड- वाओ, क्या क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- ज्यादा कुछ नहीं,
बस 2 ब्रेसलेट, 1 रुमाल, और 300 सेल्फ़ी....

Chutkule in Hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes 2025 Jokes in Hindi
बाप बेटा जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बेटा- पापा, मुझे एक लड़की पसंद है
पिता- क्या वो भी तुझे पसंद करती है?
बेटा- हां पापा बहुत
पिता- जिस लड़की की पसंद तेरे जैसी हो
मैं उसे अपनी बहू नहीं बना सकता.....


टिकट चेकर- टिकट दिखाएं बाबा
बाबा- नहीं है
टिकट चेकर- जाना किधर है?
बाबा- जहां मर्यादा पुरषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म हुआ है
टिकट चेकर- चलिए अब मैं आपको पहुंचा देता हूं
बाबा- कहां?
टिकट चेकर- जहां बांसुरीवाले का जन्म हुआ है.....
 

आज के मजेदार जोक्स: लड़की की बात सुनकर लड़के की बोलती हो गई बंद, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Chutkule in Hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes 2025 Jokes in Hindi
फनी हिंदी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- बीरबल कौन था?
पप्पू- पता नहीं टीचर
टीचर- पढ़ाई पर ध्यान दो तो पता चले
पप्पू- प्रमोद, विक्की, गौरव कौन हैं?
टीचर- मुझे क्या पता?
पप्पू- बेटी पर ध्यान दो तो पता चले....
विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes 2025 Jokes in Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
किडनैपर- तुम्हारी बेटी अब हमारे कब्जे में है
मां- बात करवाना जरा उससे
किडनैपर ने बेटी को फोन दिया
मां- तू वहां क्या कर रही है
अब धनिया लाके कौन देगा मुझे?....


एक हाथी ने रोमांटिक मूड में एक चींटी को छेड़ दिया
चींटी गुस्से में, हाथी की बीवी के पास गई और बोली-
अपने आवारा शौहर को संभाल लो बहन
वर्ना मर्द हमारे भी छिछोरे हैं और बाहर तुम भी निकलती हो....
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Boyfriend Girlfriend Funny Jokes 2025 Jokes in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका- कितना प्यार करते हो मुझसे?
प्रेमी- शाहजहां जितना
प्रेमिका- तो ताजमहल बनवाओ
प्रेमी- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतजार कर रहा हूं.....


Funny Jokes: इन धमाकेदार चुटकुलों को पढ़कर खिल उठेगा सभी का चेहरा, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed