जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Chinti Hathi Jokes: हाथी ने रोमांटिक मूड में चींटी को छेड़ दिया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
एक टाइम की बात है एक चीटी जा रही थी,
रस्ते में चीटी के एक हाथी मिल गयी,
हाथी- चीटी तुम कहा जा रही हो,
चीटी- मैं अपने लिए कपड़े सिलवाने जा रही हूं,
हाथी बोला- अगर कपड़े बच जाये तो मैरे लिए पायजामा सिल्वालेना,
हाथी की बात सुनकर चीटी बेहोश...
तभी वहां से एक हाथी गुजरने लगा,
उसे देख कर एक चींटी बोली- ओ हाथी मुझसे कुश्ती लड़ेगा?
इस पर बाकी चींटियां बोलीं- रहने दे बहन, बेचारा अकेला है...
हाथी तालाब में गिरा तो सब चींटियां बाहर आ गईं,
एक चींटी हाथी की पीठ पर चढ़ी तो दूसरी बोली-
डुबा कमीने को डुबा, लड़कियों को छेड़ता है...
चींटी (हाथी से)- तुम्हारी उम्र कितनी है?
हाथी- 5 साल।
चींटी- बाप रे, तुम इतनी जल्दी इतने बड़े हो गए!
हाथी- आई ऐम ए कॉम्प्लान बॉय! ...वैसे तुम्हारी उम्र कितनी है?
चींटी- 10 साल
हाथी- फिर भी तुम इतनी छोटी दिखती हो!
चींटी- पॉन्ड्स एज मिरेकल, बढ़ती उम्र मानो थम-सी जाए....